Gold-Silver Price Today 26 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.81% यानी 1,159 रुपये टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने का भाव 1,42,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4,000.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,42,720 रुपये, 22 कैरेट 1,30,840 रुपये और 18 कैरेट 1,07,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 1.75% यानी 3,499 रुपये गिरकर 1,96,100 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,99,599 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, चांदी का भाव 1,96,600 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54.05 डॉलर प्रति औंस रहा। हालांकि, गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,20,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
दिल्ली
24 कैरेट सोना - ₹1,42,720 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,30,840 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,07,080 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,20,000 प्रति किलो
मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹1,42,570 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,06,930 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,20,000 प्रति किलो
कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹1,42,570 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,06,930 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,20,000 प्रति किलो
चेन्नई
24 कैरेट सोना - ₹1,42,570 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना - ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना - ₹1,06,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,24,900 प्रति किलो