रतन टाटा के लाड़ले को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, टाटा मोटर्स ने बनाया जनरल मैनेजर

रतन टाटा के लाड़ले को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, टाटा मोटर्स ने बनाया जनरल मैनेजर

Tata Motors: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन को चार महीने हो चुके है। जिसके बाद उनके मैनेजर दोस्त शांतनु नायडू को टाटा ग्रुप ने अहम जिम्‍मेदारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के पद पर नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी खुद शांतनु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।

शांतनु नायडू ने किया पोस्ट

बता दें, रतन टाटा के जाने के बाद शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर बनाया है। जिसकी जानकारी खुद शांतनु नायडू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मुझे टाटा मोटर्स एक नई जिम्‍मेदारी मिली है। लेकिन अच्छे दिन कितनी जल्दी बीत जाते है। मुझे आज भी वो दिन याद है जब मेरे पिता सफेद शर्ट और नेवी पैंट पहनकर टाटा मोटर्स आए थे। मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था। लेकिन अब उसी कंपनी में मुझे जनरल मैनेजर के लिए चुना है। जो मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।'

9अक्टूबर 2024को हुआ था रतन टाटा का निधन

टाटा ग्रुप को ऊंचाओं पर पहुंचाने वाले रतन टाटा का निधन पिछले साल 9अक्टूबर 2024को हुआ था। उन्होंने 86साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। इसके बाद उनके भाई नोएल टाटा को टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन भी बनाया गया।

रतन टाटा के निधन पर शांतनु का पोस्ट

रतन टाटा के निधन के बाद शांतनु नायडू ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शांतनु ने एक इमोशनल श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था 'इस दोस्ती ने अब मुझमें जो कमी छोड़ी है, मैं अपना शेष जीवन उसे भरने की कोशिश में बिताऊंगा। दुःख, प्यार के लिए चुकाई जाने वाली कीमत है। अलविदा, मेरे प्रिय लाइटहाउस।'

Leave a comment