
Aaryan Khan Web Series: आर्यन खान आजकल एक बार फिर ड्रग केस के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं।वहीं दूसरी तरफआर्यन जल्द ही एक वेब सिरीज में निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। जिसका ऐलान पहले ही हो चुका है। वहीं खबरों के अनुसार इस वेब सिरीज में उनके पिता शाहरुख खान और रणवीर सिंह गेस्ट अपीएरेंस में नजर आएंगे।
बताते चलें, आर्यन खान की वेब सिरीज का नाम है स्टारडम है। जिसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह कई एपिसोड्स में कहानी को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। हालांकि शो की बाकी स्टार कास्ट के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस वेब सिरीज की स्क्रिप्ट को आर्यन खान और बिलाल ने साथ में मिलकर लिखा है। जिसकी तस्वीर आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।
बताते चलें, आर्यन खान ने हाल ही में अपना ब्रैंड D’Yavol X भी लॉन्च किया था। जिसके ऐड में आर्यन अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। ये एक क्लोदिंग ब्रैंड है। जिसके कपड़े काफी महंगे है। जिसकी कीमत 25000 से शुरू होकर 2 लाख तक की है। वहीं इन दिनों आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। जिसके चलते बीते दिन शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की चैट लीक हुई थी। जिसमें किंग खान समीर वानखेड़े से आर्यन के साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील कर रहे थे।
Leave a comment