Search KhabarFast

Press ESC to close

गाजियाबाद में 23 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर किया गया हमला

गाजियाबाद में 23 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर किया गया हमला

Ghaziabad Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित न्यू शांति नगर में बुधवार देर रात एक 23 वर्षीय युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। आरोप है कि उसे जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया गया और वहां धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

कब हुई थी ये घटना?

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। हमलावरों ने मोहित पर धारदार हथियार से लगातार हमला किया। वारदात के दौरान घर के अंदर से लेकर बाहर तक खून के निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी शव को घर के बाहर फेंककर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

परिजनों ने लगाया  साजिश का आरोप

मोहित के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार मोहित के संपर्क में बने रहे। परिजनों ने यह भी दावा किया कि आरोपी मोहित को पहले हरिद्वार और खाटू श्याम मंदिर की यात्रा पर अपने साथ ले गए थे। उनका कहना है कि उसी दौरान हत्या की योजना बनाई गई थी, लेकिन तब वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका।

हिरासत में तीन संदिग्ध युवक

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात आरोपियों ने जन्मदिन मनाने के बहाने मोहित को बुलाया और देर रात करीब तीन बजे उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिवार का आरोप है कि इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

Also read: UP News: यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, PPS से बने IPS, कई निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अभय चौटाला का बड़ा बयान, पानी विवाद और घोटालों पर सरकार को घेरा

Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा की राजनीति और पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को हिसार में चौधरी देवीलाल की जयंती पर कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की जाएगी।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या का आरोप उसके सगे बड़े भाई पर लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

भगवान को घर लाने के लिए पुलिस की अनोखी मुहिम, 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल की खोज में निकली SIT

ये मामला ग्वालियर के अलकापुरी इलाके का है, जहां की निवासी विजया शर्मा ने बताया कि उनके आराध्य लड्डू गोपाल 29 जनवरी 2026 से लापता हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast