Search KhabarFast

Press ESC to close

सहवाग-द्रविड़ के बेटों ने एक ही मैच में कर डाला धमाका, पिता के विपरीत अंदाज में खेले अन्वय

सहवाग-द्रविड़ के बेटों ने एक ही मैच में कर डाला धमाका, पिता के विपरीत अंदाज में खेले अन्वय

IND Youth vs AUS Youth:ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम का भारत दौरा शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम भारत की अंडर 19 के बीच पहला यूथ वनडे 18 सितंबर को शुरू हुआ। जहां वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय दोनो ने धमाका कर डाला।

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने जहां सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। वहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को को नंबर 6 पर खेलने का मौका मिला। 50 ओवर का ये मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में शुरू हुई।

भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी शुरू की। आर्यवीर सहवाग ने बतौर ओपनर तोबड़तोड़ अंदाज में अपने पिता की तरह भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 18 साल के आर्यवीर ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके भी लगाए। आर्यवीर भले ही अपनी पारी को ज्यादा नहीं खींच सके लेकिन, उन्होंने अपने पिता की याद दिला दी।    

दूसरी तरफ नंबर 6 पर खेलने आए राहुल द्रविड़ के बेट अन्वय द्रविड़ ने तो अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों पर 38 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। यहां गौर करने वाली बात यह रही कि 17 साल के अन्वय की पारी उनके पिता के विपरीत थी। उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का रहा।  


सीरीज का पूरा कार्यक्रम          

पहला वनडे, 18 सितंबर राजकोट
दूसरा वनडे, 21 सितंबर, राजकोट
तीसरा वनडे, 3 सितंबर, राजकोट

27 से 30 सितंबर, पहला मल्टी-डे मुकाबला, राजकोट 
5 से 8 अक्टूबर, दूसरा मल्टी-डे मुकाबला, अहमदाबाद 

Also read: वैभव को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर तो गुस्से से झल्ला उठीं पूर्व सेलेक्टर की वाइफ! किसको सुनाई खरी-खोटी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games, Ind vs Jap: भारत का तूफानी वार, जापान को 57 रन पर समेटा; 30 गेंदों में सेमीफाइनल का टिकट

Asian Games, Ind vs Jap: एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को जापान पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनते हुए, भारत ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जापान को 19.5 ओवर में 57 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

IND vs AFG: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, 9 हजार रन पूरे कर रोहित-कोहली के क्लब में शामिल

IND vs AFG: भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाला पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट में सबसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव शामिल है। अब उनके नाम 351 टी20 मैचों में 9,027 रन हैं, जिनमें आठ शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast