Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को करियर की परेशानियों से मिलेगी राहत, जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को करियर की परेशानियों से मिलेगी राहत, जानें 12 राशियों का हाल

HOROSCOPE TODAY 25 AUGUST 2026: राशिफल के अनुसार 25 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को आज तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कर्क राशि वालों को करियर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

मेष राशि

आज का दिन सावधानी और समझदारी से फैसले लेने का है। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी या गुस्से से बचें। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को सफलतापूर्वक पूरा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि मामला कानूनी रूप ले सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधा दूर होने की संभावना है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज तनावपूर्ण परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपनी बुद्धि और सूझबूझ से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

कर्क राशि

करियर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। कारोबार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को किसी मित्र के माध्यम से अच्छा अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। धन कमाने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। रचनात्मक कार्यों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपकी वाणी और कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि

आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा फैसला लेते समय अच्छी तरह विचार करें। प्रशासन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी कमजोर रह सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य के साथ परिस्थिति का सामना करें।

वृश्चिक राशि

कामकाज को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी परेशानी में गुरुजनों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन माता-पिता की सेवा और धार्मिक कार्यों में बीत सकता है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले परिवार की सलाह लेना बेहतर रहेगा। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि

आज का दिन कुछ निराशाजनक रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य से विवाद होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में कुछ योजनाओं पर फिलहाल रोक लग सकती है। किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए भाई-बहनों का सहयोग लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात हो सकती है और कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कारोबार में सामान्य लाभ होगा और आप अपनी तथा परिवार की जरूरतें पूरी कर पाएंगे। हालांकि बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाना बेहतर रहेगा।

मीन राशि

आज आप प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। कारोबार में लंबे समय से चली आ रही परेशानी किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। मित्र से किया वादा पूरा करेंगे और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने का अवसर भी मिल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के आखिरी सोमवार के दिन मिलेगा भगवान शिव का आर्शीवाद, यहां पढ़ें मेष-मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: कल 24 अगस्त 2026 सोमवार को सावन का आखिरी सोमवार है। हालांकि, सावन के महीने का समापन 28 अगस्त को होगा। धार्मिक दृष्टि से सावन का आखिरी सोमवार का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

Raksha Bandhan 2026: राखी के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं

भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस साल खास होने जा रहा है। रक्षाबंधन 2026 के दिन ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast