
Saudi Arabia: ना सड़कें होंगी और ना चलेंगी कारें...ये लाइन आप थोड़ी समझ में नहीं आ रही होगी लेकिन इस लाइन का मतलब आपको समझाते है। बता दें कि दुनिया में एक ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां आपको ना सड़कें मिलेंगी और ना ही कार चलेंगी। इतना ही नहीं इस शहर में तारों पर नहीं हवा में उड़ती लिफ्ट होंगी। अब आप सोच रहोंगे की ऐसा भी होता है तो चलिए आज हम आपको इस शहर के बारे में बताते है।
इस शहर का नाम है नियोम सिटी (Neom City Project)। जो सऊदी अरब (Saudi Arab)में है। यहां 170 किमी लंबी एक ऐसी अल्ट्रा मॉडर्न सिटी बनाने जा रहा है। बता दें कि सऊदी अरब दुनिया भर में तेल के लिए जाना जाता है। लेकिन अब वह पहाड़ी रेगिस्तान में एक ऐसा शहर बनाना चाहता है जो उनकी नई पहचान बने। साल 2017 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इसकी घोषणा की थी। ये अब तक दुनिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। शहर को लगभग यूरोपियाई देश बेल्जियम के बराबर बसाया जाएगा। ये शहर न्यूयॉर्क से लगभग 33 गुना बड़ा होगा।
शहर में अलग से होगा चांद
बता दें कि इस पूरे शहर में कोई रोड नहीं होगी और न ही कारें चलेंगी। शहर के एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन को जोड़ने के लिए हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी। वहीं ये शहर पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा और जीरो कार्बन एमीशन वाला शहर होगा। इस शहर को तीन लेवल पर बनाया जाएगा। इसमें सबसे ऊपरी तल पर सिर्फ हरियाली से भरपूर प्राकृतिक दृश्य होंगे। दूसरे तल पर लोग रहेंगे। योजना के मुताबिक, यहां ड्रोन टैक्सी हवा में चलने वाली होगी। जुरासिक पार्क फिल्म में दिखाए गए एम्यूजमेंट पार्क जैसे पार्क होंगे और एक बड़ा आर्टीफीशियल चांद होगा।
एक से दूसरी जगह जाने के लिए 5 मिनट लगेगी
इस शहर में आपको कहीं भी जाने के लिए 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। वहीं सभी सुविधाएं वॉकिंग डिस्टेंस पर मिलेंगी। शहर में स्कूल, अस्पताल और मॉल जैसी सभी सुविधाएं सिर्फ 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर ही उपलब्ध होंगी। ये शहर 170 किमी लंबा होगा लेकिन यहां एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने में महज 20 मिनट ही लगेंगे। ये मेगासिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलेगी।
यहां बनने जा रहा है शहर
इस शहर को लाल सागर के किनारे सऊदी अरब के तबुक राज्य में ये शहर बनाया जा रहा है। ये मेगासिटी प्रोजेक्ट आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और क्लीन एनर्जी से चलेगा। सऊदी अरब इस शहर को साल 2026 तक पूरा करना चाहता है। नियोम सिटी का दावा है कि ये शहर भविष्य का ब्लूप्रिंट है, जिस पर इंसानियत का विकास होगा।
500 बिलियन डॉलर का आएगा खर्च
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस शहर को बनाने में 500 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। इस शहर को यूरोपीय देश बेल्जियम के बराबर पर बसाया जाएगा। इस शहर का क्षेत्रफल 30,528 वर्ग किमी होगा।
Leave a comment