Search KhabarFast

Press ESC to close

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा।  इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था। 

वहीं अब इस भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक पोस्ट किया है। जिसमें कहा है कि ये साल युवाओं के काफी अहम साबित होने जा रहा है। पोस्ट में आगे लिखा है कि इस साल उत्तर प्रदेश में 81,000 से अधिक पदों पर पुलिस विभाग में भर्ती होगी। यह भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ ही प्रदेश को ऊर्जावान बनाएगा और आधुनिक पुलिस बल को मजबूत करेगा। 

जल्द भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू 

बता दें कि अभी केवल भर्ती की जानकारी दी गई है। संभावना है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन भी पब्लिक कर दिया जाएगा। दरअसल, इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का का लक्ष्य रखा गया है। भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर ही पब्लिक किया जाएगा। अभी केवल भर्ती को लेकर जानकारी दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। 

इन पदों पर होनी है भर्ती 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक सहित कई पदों श्रेणियों में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। सीएम योगी की और से किए ऐलान के अनुसार, यह भर्ती अभियान वित्त वर्ष 2026-27 में चलाया जाएगा। कुछ भर्ती प्रक्रियाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि अन्य पदों पर भर्ती जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को आदेश दिया है कि सभी सीधी भर्तियां पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित आरक्षण नियमों के तहत की जाएगी। साथ ही भर्ती को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम; इस चीज के लिए मिलेगा एक्सट्रा टाइम

NEET PG Exams Rules Changes:नीट परीक्ष पेपर लीक होने के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में है। भले ही नीट की परीक्षा दोबारा कराई गई हो लेकिन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन 25 जुलाई तक चलाता रहा और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; जानें कितने हुए सफल?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast