Punjab Police: पंजाब के अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा को लेकर आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को पुलिस विभाग की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए ड्यूटी पॉइंट पर आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने का निर्देश दिए गए। लेकिन अब पंजाब पुलिस ने इस एडवाइजरी से साफ इनकार कर दिया। पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपने किसी भी पुलिसकर्मियों को आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने के कोई निर्देश नहीं दिए है।
पंजाब पुलिस ने एक पोस्ट में कहा 'पंजाब पुलिस मुख्यालय या उसके अधीन किसी भी अन्य पंजाब पुलिस कार्यालय ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाते या ड्यूटी से लौटते समय वर्दी न पहनने का निर्देश देने वाली कोई सलाह जारी नहीं की है।' पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऐसे संदेशों को फर्जी बताया। पंजाब पुलिस ने कहा 'सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऐसे संदेश फर्जी हैं और इन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए।' पुलिस ने नागरिकों और पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि वे प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।
ASI हरजीत सिंह की हत्या से जुड़ा है पूरा मामला
बता दें, यह मामला 18 सितंबर के एक कथित ज्ञापन के बाद सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत सुरक्षा और ड्यूटी पॉइंट्स और चेकपॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश थे। इसमें चेकपॉइंट्स, आवागमन मार्गों, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्कता, रात्रि गश्त और एजीटीएफ, एएनटीएफ और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश भी शामिल थे। हालांकि, पंजाब पुलिस ने कहा कि उसके मुख्यालय या उसके किसी भी कार्यालय द्वारा कर्मियों को आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने का निर्देश देने वाला कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।
Also read: Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपियों पर केस