Search KhabarFast

Press ESC to close

राम अवतार में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, भाई की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता; साझा की अनदेखी तस्वीरें

राम अवतार में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, भाई की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता; साझा की अनदेखी तस्वीरें

Sushant Singh Rajput 6th Death Anniversary: आज से ठीक छह साल पहले धोनी का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के फेमस और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उनका इस तरह से जाना सभी को सदम में डाल दिया था। बता दें, अपनी एक्टिंग से सबको चौंकाने वाले सुशांत मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

एक्टर की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह किराड़ ने इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने दिवंगत भाई की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी तस्वीर शेयर की, जिसमें सुशांत को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। इस फोटो को देख सभी फैंस भावुक हो गए हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने भाई की जिंदगी और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया।

सुशांत की बहन श्वेता का पोस्ट

श्वेता सिंह किराड़ ने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा 'छह साल। समय बीत चुका है, फिर भी कुछ लोग समय से भी बड़े होते जाते हैं।' उन्होंने कहा कि वे सुशांत के जाने के तरीके पर नहीं, बल्कि उनके जीने के तरीके पर फोकस करना चाहती हैं। उन्होंने कहा ' मैं अक्सर ये सोचती हूं कि उसने अपनी जिंदगी कैसे जी। सुशांत बचपन से ही बहुत जिज्ञासु था। उसे सितारों, ब्रह्मांड और ह्यूमन बॉडी के रहस्यों को जानना था।'

श्वेता आगे लिखती है 'सुशांत का व्यवहार हमेशा से हर किसी के लिए एक ऐसा था। मुझे हमेशा वो दिल या द आता, जिसने हमें सिखाया कि किसी को नीचा दिखाने से मिली सफलता का कोई मतलब नहीं है।' उन्होंने कहा 'प्यार समय के नियमों को नहीं मानता। शरीर भले ही जल जाता है, लेकिन एक खूबसूरत आत्मा का असर मरने के बाद भी लोगों के जीवन में रहता है।'

Also read: ₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

लोगों से की अपील

श्वेता सिंह किराड़ ने अपने भाई की याद में लिखा 'जब भी कोई गुस्से की बजाय दया चुनता है, अज्ञान के बजाय सीखता है, निराशा के बजाय उम्मीद रखता है या न्याय के बजाय प्रेम करता है, तो सुशांत का एक हिस्सा उनमें जीवित रहता है। इसलिए उन्होंने सभी से अपील की है कि 'जिज्ञासु बनो। दयालु बनो। सीखते रहो। बिना डरे सपने देखो। क्योंकि दुनिया को यह हक किसी ने नहीं दिया कि वह किसी के साथ अच्याचार करें।' उन्होंने आगे लिखा 'एक जीवन का सबसे गहरा माप यह नहीं है कि वह कितने लंबे समय तक चली, बल्कि यह कि उसने कितने दिलों को जगाया। इस तरह सुशांत आज भी जिंदा हैं और लाखों दिलों को प्रेरित कर रहे हैं।'

सुशांत को राम अवतार में दिखाया

श्वेता सिंह किराड़ की यह पोस्ट सुशांत के फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है। भावुक नोट के साथ उन्होंने सुशांत  AI इमेजेस पर वाली एक फोटो भी शेयर की। जिसमें उन्हें राम के अवतार में देखा जा सकता है।  यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने फैंस को काफी ज्यादा इमोशनल कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast