
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन W20 5G लॉन्च कर दिया है। Galaxy Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन था। देखने में W20 5G भी Galaxy Fold जैसा ही लगता है। आप इसे Galaxy Fold का अपग्रेडेड वर्जन की तरह समझ सकते हैं।
W20 5G में Qualcomm Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर दिया गया है और ये स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है। इन सब के अलावा स्पेसिफिकेशन्स में आपको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।
Samsung W20 5G की पहली स्क्रीन 4.6 इंच की है और सुपर AMOLED है। इसे कवर डिस्प्ले भी कहा जाता है। प्राइमरी स्क्रीन, यानी अनफोल्ड करने के बाद आपको 7.3 इंच की Infinity Flex Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलती है। जिसका रेज्योलुशन 1536X2152p है। स्क्रीन के नीचे हिंज है जो आपको दिखेगा नहीं और यहां से ये फोल्ड होता है।
फोटॉग्रफी के लिए Samsung W20 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए दो कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा भी 12 मेगापिक्सल का है और ये टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए दो 8 और 10 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं।
Leave a comment