BIG BOSS 17 कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई रिवील! यूट्यूबर्स के साथ नजर आएंगे टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर

BIG BOSS 17 कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई रिवील! यूट्यूबर्स के साथ नजर आएंगे टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर

BIG BOSS17: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' को देखने के लिए दर्शकों में काफी एकसाइटमेंट होती हैं। लेकिन अभी हाल ही बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हुआ है। जिसमें एलविश यादव ने जीत हासिल की थी। लेकिन अब ओटीटी के बारी है बिग बॉस 17 की। हर साल इसमें कई नामी चेहरे नजर आते है। तो वहीं, इस साल भी नामी चेहरे आने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार कई यू-ट्यूबर्स इस पॉपुलर शो में हिस्सा लेंगे। साथ ही टीवी के कुछ जाने मानी हस्तियां इस शो में नजर आ सकती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने कंटेस्टेंट से बात करनी शुरु कर दी हैं। इस शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आया हैं।

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट

टीवी पर प्रसारित होने वाले पांड्या स्टोर से सुर्खियों में आए कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक एक साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

टीवी पर आने वाले शो उडारिया की ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर चौधरी के बाद अब सीजन 17 ये एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।

मल्लिका सिंह भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सुमेध के साथ शो में दिख सकती हैं। हालांकि, अब तक मल्लिका सिंह की एंट्री कंफर्म नहीं मानी जा रही हैं।

उडारिया शो की ही ट्विंकल अरोड़ा का भी रियलिटी शो में आना तय है। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्विंकल अरोड़ा से शो के मेकर्स ने बात की हैं।

मर्थ जुरेल अपने लुक्स के चलते तगड़ी फीमेल फॉलोइंग रखते हैं। वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

अनुराग डोभाल का नाम बिग बॉस ओटीटी 2 के समय भी भी चर्चा में आया था। लेकिन वो उस समय शो का हिस्सा नहीं बन पाएं थे। अब बिग बॉस सीजन 17 के लिए इस यूट्यूबर की एंट्री तय मानी जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने ऐश्वर्या शर्मा से खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट बात की थी। उनका नील भट्टे के साथ शो पर आना कंफर्म माना जा रहा हैं।

सुमेध मुदगलकर कृष्ण के रूप में काफी चर्चा में आए थे। उनके लुकस के साथ उनकी फैंन फॉलोईग भी काफी बढ़ी थी। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि वह इस शो में नजर आएंगे और अपने फैंस का दिल जीतेंगे। 

सौरव जोशी बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले दूसरे यूट्यूबर होंगे। वो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं। जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों का आना शो में कंफर्म माना जा रहा हैं।

Leave a comment