Lok Sabha Election 2024: ‘BJP ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन वह….’ रायबरेली में गरजीं महासचिव प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024:  ‘BJP ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन वह….’ रायबरेली में गरजीं महासचिव प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में थुलवासा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं जब ये बात जनता के बीच में ज्यादा फैलने लगी तब पीएम मोदी को लगा कि  चुनाव में नुकसान हो जाएगा इसलिए उन्होंने कहा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि इन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं। जिससे जनता कमजोर हुई है इसलिए आपको अपने भविष्य के लिए वोट डालना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं।मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती।सरकार ने आपकी मदद करने के बजाए आपको 5किलो राशन पकड़ा दिया।खेती में भी कमाई नहीं हो पा रही क्योंकि हर चीज में GST देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को हराने के लिए BJP ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन वह पीछे नहीं हटे। वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए डटे रहे।

आज देश में राजनीति की जो दिशा है, वह गलत है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने आपको सुनने और आपकी समस्याओं को समझने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली।इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को ये याद दिलाना था कि आज देश में राजनीति की जो दिशा है, वह गलत है।

Leave a comment