Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे वो चर्चाओं में आ गए हैं और एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक और वीडियो सामने आया है जहां वो भारत में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना कर रहे हैं।
इस वीडियो में पित्रोदा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। पित्रोदा आगे कहते हैं कि इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।
वहीं इससे पहले सैम पित्रोदा तब चर्चाओं में आ गए थे जब उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर विवादित बयान दिया था। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा था कि चुनाव बाद उनकी सरकार सत्ता में आई तो एक सर्वे कराया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है।
विरासत टैक्स को लेकर दिया था बयान
राहुल गांधी के इसी बयान का जिक्र करते हुए सैम पित्रोदा ने कहा था कि जो भी अमेरिक में मरता है, तो वह केवल 45 फीसदी संपत्ति अपने बच्चों के दे सकता है, बाकी बची 55 फीसदी संपत्ति सरकार को दी जाती है उसके बाद यह संपत्ति गरीबों में बांट दिया जाता है। यह काफी दिलचस्प कानून है। इसमें बताया गया है कि अपने पीढ़ी के दौरान संपत्ति कमाई वो मरने के बाद जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे सही लगता है। वह आगे कहते हैं कि ऐसा भारत देश में नहीं है।
कांग्रेस ने किया किनारा
कांग्रेस ने भी उनके इस बयान पर किनारा कर लिया था। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि ये विचार निजी हो सकता है। हमेशा पित्रोदा के विचार कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं। ऐसा कई बार नहीं होता है।
Leave a comment