Search KhabarFast

Press ESC to close

SA Vs IND 3rd T20I Arshdeep Singh: अर्शदीप ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर को पछाड़ा; अब चहल की बारी

SA Vs IND 3rd T20I Arshdeep Singh: अर्शदीप ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर को पछाड़ा; अब चहल की बारी

नई दिल्ली:  सेंचरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हार दिया। मेजबान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में उन्होंने 92 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ते हुए टी 20 में सबसे सफल तेज गेंदबाज होने की उपलब्धि हासिल की है।

भुवनेश्वर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 87 मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं। अर्शदीप ने 28 मैच कम खेलकर उनके रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपल्ब्धि हासिल की है। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी 20 मैच नवंबर 2022 में खेला था। यानी 2 साल पहले उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था।

भुवनेश्वर कुमार के रिकार्ड को तोड़ने के बाद अर्शदीप की निगाहें अब युजवेंद्र चहल के रिकॉर्ड पर है। भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड चहल के नाम है। अगर अर्शदीप 5 विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो वह चहल के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सफल गेंदबाज बन जाएंगे।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast