Search KhabarFast

Press ESC to close

Rule Change: सिम से लेकर ट्रेन टिकट और यूपीआई....एक मार्च से होने जा रहा बड़ा बदलाव

Rule Change: सिम से लेकर ट्रेन टिकट और यूपीआई....एक मार्च से होने जा रहा बड़ा बदलाव

Rule Chnage From 1st March:फरवरी अपने समापन की ओर है। वहीं अगले महीने यानी एक मार्च से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। यूपीआई से लेकर सीम कार्ड और ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी तक के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।

एलपीजी सिलेंडर

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमत में बदलाव होता है। पिछले कुछ समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखा गया। पिछले महीने गैस कंपनियों ने 19 कीलो वाले कर्मिशयल सिलेंडर के दाम में 49 रुपए का इजाफा किया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च में भी कीमत बढ़ या घट सकती है।

रेल टिकट

1 मार्च 2026 से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का नियम भी बदलेगा। अब भारतीय रेलवे का पुराना यूटीएस ऐप एक मार्च से बंद हो सकता है। जिसकी जगह अब रेलवन ऐप पूरी तरह  काम करेगा। इस नए ऐप पर जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट औऱ लोकल यात्रा के टिकट उपलब्ध होंगे।

सिम को लेकर बदलेंगे नियम 

सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए एक मार्च से सिम को लेकर नया नियम ला रही है। इस नियम के तहत आपक व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिगनल जैसे ऐप्स अब सीधे आपके सिम से जुड़े होंगे। अगर आप अपना सिम फोन से निकालते हैं तो ये ऐप्स काम नहीं करेगा। आप वाई-फाई के जरिए भी इस ऐप को ऑपरेट नहीं कर पाएंगे।

यूपीआई पेमेंट

एक मार्च से डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए अब सिर्फ यूपीआई पीन से नहीं हो पाएगा बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियम लागू होने जा रहा है।

मिनिमम बैलेंस

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एक मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंस को लेकर भी बदलाव करने जा रहे हैं। पहले किसी एक दिन बैंत अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्टी  देनी होती थी लेकिन अब एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्टी तय होगी। 

सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ

पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले एयर टर्बाइन फ्यूल के साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बदलाव करती है। बताया जा रहा है कि एक मार्च से इन नियमों को बदला जा सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast