रोजाना एक ROSE APPLE के सेवन से बीमारियां होंगी दूर, इस तरह शरीर को पहुंचाता है फायदा

रोजाना एक ROSE APPLE के सेवन से बीमारियां होंगी दूर, इस तरह शरीर को पहुंचाता है फायदा

Rose Apple: आज के व्यस्त युग के कारण लोग अपने काम की वजह से अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आज कल काफी लोगों पर व्यायाम करने का समय नहीं होता है तो वो लोग अपने खाने में सेहतमंद पोषक तत्व शामिल कर सकते है। जैसे रोज एप्पल इस फल के बारे में कुछ लोगों को मालूम ही नहीं है। इस फल का नाम है रोज एप्पल। ये स्वाद और सुगंध में गुलाब जैसा होता है। ये ना सिर्फ खाने में मजेदार होता है इसको खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इस फल को खाने के फायदे बताने जा रहे है।

जानें रोज एप्पल में कौन से पोषक तत्व शामिल हैं

रोज एप्पल में कई पोषक तत्व शामिल है जैसे फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता भी है। इसमें प्रोटीन कम होता है।उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन होते हैं।

फ्री रेडिकल से बचाए- रोज एप्पल में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो आपको फ्री रेडिकल से बचाता है. इससे कैंसर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद- रोज़ एप्पल के पौधे का अर्क स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट उपस्थित होता है। जो त्वचा को मुरझाने से बचाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद- रोज़ एप्पल में विटामिन सी की मौजूदगी है। इस लिए यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। विटामिन सी माइक्रोबियल बीमारियों से बचाता है। इसके साथ-साथ इसमें मौजूद विटामिन ए भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

पाचन क्षमता का बढ़ाता है - रोज एप्पल में फाइबर की मात्रा होती है जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करके पाचन की क्षमता का बढ़ाता है।

 

Leave a comment