
Heartbreaking incident in Delhi:आपने रोमिया और जुलियट की प्रेम कहानी तो जरूर सुनी होगी। इस कहानी में रोमियो को लगता है कि जुलियट मर चुकी है। जसके बाद रोमियो भी ज्वलनशील पदार्थ खा लेता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली से आया है। यहां एक लड़की ने अपना जीवन खत्म करने की कोशिश की और उसका वीडियो प्रेमी को भेजा। वहीं, प्रेमिका का वीडियो देख प्रेमी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
पूर्वी दिल्ली का मामला
बता दें कि पूर्वी दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने अपना जीवन खत्म करने की कोशिश की और इसका वीडियो बनाकर अपने प्रेमी को भेजा। जैसे ही प्रेमी ने लड़की के कटे हुए घाव को देखा वह तुरंत उसे अस्पताल ले गया लेकिन, बहते खून का नजारा शायद लड़के लिए ज्यादा था। जिसके कारण दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने लड़की को बचा लिया। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में ये घटना चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों के साथ दोनों के दोस्तों से पूछताछ की है। ताकि पता लगाया जा सके की आखिर मामला क्या है?
लड़की ने की जाने देने की कोशिश
पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की लॉ की पढ़ाई कर रही थी और अपने करियर को लेकर गंभीर थी। वहीं लड़का अपने करियर को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं था और अक्सर पार्टी करके लड़की को परेशान करता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को लड़की का युवक के किसी रिश्तेदार से रिलेशनशिप को लकर विवाद हो गया। खुद को अपमानित महसूस करते हुए लड़की घर आई और 11:30 बजे कलाई काट ली और वीडियो बनाकर युवक को भेज दिया। वीडियो देख परेशान युवक ने लड़की की मां को इसकी सूचना दी और उनके घर पहुंचा। वहां से युवक ने लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि लड़की की जान बच गई लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण लड़का नहीं बचा।
Leave a comment