Search KhabarFast

Press ESC to close

युद्ध के बीच ईरान सरकार में दरार! किस बात को लेकर राष्ट्रपति और IRGC प्रमुख में ठनी?

युद्ध के बीच ईरान सरकार में दरार! किस बात को लेकर राष्ट्रपति और IRGC प्रमुख में ठनी?

Rift In Iran Government: एक तरफ ईरान युद्ध में उलझा हुआ है। दूसरी तरफ अब ईरान की सरकार में दरार की खबरें आ रही हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के बीच युद्ध को कैसे संभाला जाए इस बात को लेकर मतभेद सामने आए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने IRGC की ओर से पड़ोसी देश पर किए जा रहे हमले की आलोचना की है। साथ ही युद्ध के अंजाम को लेकर आगाह किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि सीजफायर ना होने की स्थिति में ईरान की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो सकती है।

किस बात को लेकर मतभेद

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पेजश्कियान की मांग है कि एग्जीक्यूटिव पावर सरकार को सौंप दी जाए। लेकिन IRGC के चीफ अहमद वाहिदी पेजश्कियान की मांग से सहमत नहीं है। मौजूदा हालात के लिए IRGC के चीफ ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। IRGC ने आरोप लगाया कि संघर्ष शुरू होने से पहले सरकार ने सुधारों को ठीक तरह से लागू नहीं किया। ईरान के एक सीनियर अधिकारी के सूत्रों से कहा जा रहा है कि ईरानी सरकार में दरार के संकेत मिल रहे हैं।

ईरान की अर्यव्यवस्था पर संकट                        

आपको बता दें कि जंग शुरू होने से पहले ईरान की अर्यव्यवस्था की हालात खस्ता हो चुकी है। ईरान की करंसी गिर चुकी थी। अब युद्ध के कारण इस अर्थव्यवस्था को पहले से बदतर कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे जंग बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे इसके आर्थिक प्रभाव भी दिखाई देने लगे हैं। कई शहरों में नकदी खत्म हो गई है। ईरान के कई बैंक की ऑनलाइन सर्विस ठप पड़े हैं। सरकारी कर्मचारियों का दावा है कि पिछले तीन महीने से उनका वेतन नहीं मिला है। फरवरी में युद्ध शुरू होने से पहले ही महंगाई दर 115 फीसदी पहुंच गई थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें