Search KhabarFast

Press ESC to close

पंचकूला में बड़ा हादसा टला...ब्रेक फेल बस को संभालते हुए ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, 20 बच्चे घायल

पंचकूला में बड़ा हादसा टला...ब्रेक फेल बस को संभालते हुए ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, 20 बच्चे घायल

Haryana Accident: हरियाणा के पंचकूला जिले के हिल स्टेशन मोरनी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बच्चों से भरी एक स्कूल बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से कई जिंदगियां बच गईं। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जिनमें से लगभग 20 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिंजौर लौट रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। महेंद्रगढ़ और नारनौल से आए स्कूली बच्चे मोरनी में एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेने के बाद वापस पिंजौर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस अनियंत्रित हो गई। हालात बिगड़ते देख बस ड्राइवर नरेंद्र पाल ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया। उन्होंने बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए उसे पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। बस पहाड़ से टकराते हुए धीरे-धीरे रुक गई। इस कदम से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर बस खाई में गिरती तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

ड्राइवर ने बच्चों को किया सतर्क

ड्राइवर ने सिर्फ बस को संभाला ही नहीं, बल्कि समय रहते बच्चों को भी सतर्क कर दिया। उन्होंने सभी बच्चों को खिड़कियों और सीटों को मजबूती से पकड़ने के लिए कहा, जिससे झटके का असर कम हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और बच्चों को दूसरी बस के जरिए पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चों को आई मामुली चोटें

डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में वाहन सुरक्षा और फिटनेस की अहमियत को उजागर किया है। साथ ही, ड्राइवर की सूझबूझ और हिम्मत की हर तरफ सराहना हो रही है, जिसने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें