Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया स्टेट टॉप, ऐसे चेक करें नतीजें

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया स्टेट टॉप, ऐसे चेक करें नतीजें

10th Result Decleared: बिहार बोर्ड ने रविवार यानी 29 मार्च को 10वीं क्लास के परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया। इस बार कुल 15, 10, 928 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें 81.79 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। दो छात्राओं ने स्टेट टॉप किया है।

बता दें कि जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सफरीन परवीन ने 492 अंक के साथ स्टेट टॉपर किया है। वहीं, छात्र परीक्षा परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम

उम्मीदवार को परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

उसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा

फिर आप BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Download के लिंक पर माउस से क्लिक करें

पूछे गए सारी जानकारी भर दें, जैसे रोल नंबर और रोल कोड

उसके बाद सबमिट कर दें फिर रिजल्ट आपको दिखने लगेगा 

इसके अलावा अभ्यर्थी https://matricbiharboard.com पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

किस श्रेणी से कितने छात्र हुए पास

इस बार की परीक्षा में 10वीं में 2 लाख 34 हजार 501 छात्र और 2 लाख 9 हजार 222 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से पास किया है। इसके अलावा  2 लाख 25 हजार 11 छात्र और 2 लाख 50 हजार 500 छात्राएं सेकेंड डिवीजन से परीक्षा पास किया है। वहीं, 1 लाख 35 हजार 676 छात्र और 1 लाख 67 हजार 427 छात्राएं तृतीय श्रेणी के तहत पास हुए हैं। इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटरमिडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CBSE ने जारी किया 12वीं परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना नंबर

CBSE 12th Results Decleared:सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। जो छात्र-छाए परीक्षा में शामिल में हुए थे। वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना नंबर चेक कर सकते हैं।

21 साल में 61वीं रैंक...आस्था सिंह बनी सबसे कम उम्र की IAS अफसर, सुने सफलता की कहानी

IAS Astha Singh: सिर्फ 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 61वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आस्था सिंह ने देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अधिकारी बन गई हैं और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

NEET-UG री-एग्जाम की नई तारीख जारी, पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने रद्द किया था एग्जाम

NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक विवाद के चलते रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख अब घोषित कर दी गई है। NTA द्वारा जारी नए शेड्यूल के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast