Search KhabarFast

Press ESC to close

Bengal Election: नॉनवेज खाने पर लग जाएगी रोक! ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा; जानें पूरा मामला

Bengal Election: नॉनवेज खाने पर लग जाएगी रोक! ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा; जानें पूरा मामला

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी ने प्रचार तेज कर दिए हैं। भाजपा से लेकर कांग्रेस और टीएमसी तक ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच उन्होंने पुरुलिया में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई तो लोग नॉनवेज नहीं खा पाएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को लक्ष्मी भंडार से लाभ हुआ है। भाजपा चुनाव से पहले कुछ धनराशि देगी लेकिन, चुनाव होने के बाद नहीं देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले  एसआईआर के माध्यम से 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम छांटे गए हैं।

अमित शाह पर निशाना             

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। उनके खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल होना चाहिए। गुजराच में दंगे हुए थे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं पट्टी बांधकर घूमती हूं, मैंने मौत को मात दी है, डॉक्टर की रिपोर्ट देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला किया गया था और मैं प्लास्टर बांधकर घूम रही थी। जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पुरुलिया अब भय से परिभाषित जिला नहीं रहा। गौरतलब है कि आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए ममता ने ताकत झोंक दी हैं। 

अमित शाह ने दाखिल किया था आरोपपत्र

28 मार्च को अमित शाह ने टीएंमसी के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 15 साल के शासन में बंगाल घुसपैठ, तुष्टीकरण की राजनीति का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विक्टिम कार्ड की राजनीति करती है। अमित शाह ने कहा था कि अल्पसंख्यक वोट बैंक को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के अनुरोध के बावजूद राज्य सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जरूरी जमीन मुहैया नहीं कराई। भाजपा राज्य में बदलाव लाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'झालमुड़ी पहले से ही तैयार की गई थी...' ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर निशाना

Bengal Election:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई। इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो शेयर देशभर में वायरल हो गया।

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

अंबाला में सुरजेवाल के आगे छलका किसानों का दर्द, मंडी बदहाली देख कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच अब सियासत के तेवर और तल्ख हो गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला अंबाला की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल किसानों और आढ़तियों के साथ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मंडियों की बदहाली को लेकर प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें