Search KhabarFast

Press ESC to close

झुंझुनू में ऑनर किलिंग...पिता ने बेटी पर किया हथौड़े से वार, हादसा बताने की कोशिश नाकाम

झुंझुनू में ऑनर किलिंग...पिता ने बेटी पर किया हथौड़े से वार, हादसा बताने की कोशिश नाकाम

Rajasthan Honor Killing: राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी इलाके के घूमनसर कलां गांव में ऑनर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी की कथित तौर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज था। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। परिजनों ने दावा किया कि लड़की की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई है और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी गई। लेकिन इसी बीच जयपुर से आई मृतका की मौसी को उसके शरीर पर गहरे घाव और खून के निशान देखकर शक हुआ।

मृतका की मौसी ने दी पुलिस को जानकारी

इसके बाद मौसी ने तुरंत अपने बेटे के जरिए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले और युवती की कनपटी पर गहरा घाव भी दिखा, जिससे मामला हत्या का लगने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि पिता और बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दरअसल, प्रियंका नाम की इस युवती को अपनी दोस्त के भाई से प्यार हो गया था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। लेकिन पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस हिरासत में पिता

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर पिता ने बेटी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। मृतका प्रियंका बीएससी की छात्रा थी और झुंझुनू में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.16 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

Delhi News: दिल्ली में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

Delhi News: राजधानी दिल्ली के हौज काजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाकू दिखाकर 1200 रुपये की लूट करने के मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शिवा खन्ना उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हौज काजी थाने का घोषित बदमाश (BC) है, जिसके खिलाफ हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत 18 पुराने मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड है।

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज कौशिक भी ICE की हिरासत में

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज कौशिक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को लास वेगास के पास नेवादा के हेंडरसन डिटेंशन सेंटर में बंदियों की सूची में दर्ज किया गया है। यह केंद्र ICE के लास वेगास स्थित एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, दोनों की हिरासत और उनके खिलाफ आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई को लेकर अमेरिकी अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast