Search KhabarFast

Press ESC to close

PM-CM की गिरफ्तारी पर हटाने वाले बिल की रिपोर्ट टली, JPC ने मांगा और विचार-विमर्श

PM-CM की गिरफ्तारी पर हटाने वाले बिल की रिपोर्ट टली, JPC ने मांगा और विचार-विमर्श

130th Constitution Amendment Bill: प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में पद से हटाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने शुक्रवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया। समिति ने कहा कि रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले हितधारकों से और चर्चा की जरूरत है। यह फैसला संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले लिया गया है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाला है। इससे पहले JPC ने अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें पांच प्रमुख सिफारिशें शामिल थीं। शुक्रवार को इन सिफारिशों पर अलग-अलग मतदान भी शुरू हुआ था, लेकिन बाद में समिति ने रिपोर्ट को अपनाने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया।

दो सिफारिशों पर मतदान पूरा

JPC की अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि बिल पर सभी पक्षों से और बातचीत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और सभी दलों को मिलकर इस पर विचार करना चाहिए। समिति के सदस्यों के अनुसार, दो सिफारिशों पर मतदान पूरा हो चुका था और तीसरी सिफारिश पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान रिपोर्ट को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया। खास बात यह रही कि सत्तारूढ़ बीजेपी के कुछ सदस्यों ने भी शुरुआती दो सिफारिशों के खिलाफ मतदान किया था, लेकिन बहुमत के आधार पर वे सिफारिशें स्वीकार कर ली गईं।

JPC की सिफारिशों में क्या कहा गया? 

JPC की प्रमुख सिफारिशों में कहा गया है कि अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री किसी गंभीर अपराध के आरोप में लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रहते हैं, तो उन्हें स्थायी रूप से हटाने के बजाय जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक पद से निलंबित किया जाए। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि अगर संबंधित नेता को अदालत से राहत मिल जाती है या तय समय में मुकदमा आगे नहीं बढ़ता है, तो पद बहाल करने के लिए एक स्वचालित बहाली प्रावधान होना चाहिए।

विपक्ष ने किया विरोध

इसके अलावा समिति ने बिल में इस्तेमाल किए गए "गंभीर आपराधिक अपराध" शब्द की स्पष्ट परिभाषा देने की सिफारिश की है। इसके तहत ऐसे अपराध शामिल होंगे, जिनमें सजा पांच साल या उससे अधिक की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए थे। इन विधेयकों में गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार और 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया था। विपक्ष ने इन विधेयकों का कड़ा विरोध किया था।

क्योंकि ये विधेयक संविधान में संशोधन से जुड़े हैं, इसलिए इन्हें पारित कराने के लिए संसद में विशेष बहुमत की जरूरत होगी। JPC की रिपोर्ट मंजूर होने के बाद ही केंद्र सरकार आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी और संशोधन प्रस्ताव संसद में पेश किए जाएंगे। फिलहाल समिति की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला टल गया है।

Also read: EPFO की नई योजना 'विश्वास 2026' शुरू, नियोक्ताओं को पुराने जुर्माने और विवाद निपटाने का मौका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast