Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा को PM मोदी की बड़ी सौगात, पहली हाइड्रोजन ट्रेन समेत ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा को PM मोदी की बड़ी सौगात, पहली हाइड्रोजन ट्रेन समेत ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

PM Modi in Jind: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूज़ियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफ़ील्ड हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,  "आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। आज जींद बीजेपी-NDA के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय  रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 14000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाएं भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे के अनेक परियोजना है, हमारी विरासत से जुड़े परियोजना है, और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित है...इससे हरियाणा की  स्वास्थ्य सेवा और सशक्त होगी। इन सभी परियोजना के लिए मैं हरियाणा के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं।

जींद की जनता से पीएम मोदी की मांग

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं,  क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है?  अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा होगा क्या... मोदी के आने की जरूरत नहीं है केवल आप तय कर लीजिए कि स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे।  स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा का रास्ता साफ

हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी की है।

हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सरकार ने इन कर्मचारियों के हित में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 2,000 रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता देने का भी निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, अधिनियम, 2024 के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि भी देने का निर्णय लिया गया है।

53 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सुरिंदर कौर, अमेरिका में तीन बार असफल IVF के बाद भारत में पूरी हुई इच्छा

पंजाब में 53 साल की उम्र में आईवीएफ से दूसरी बार मां बनेंगी सुरिंदर कौर ( काल्पनिक नाम), अमेरिका में तीन बार आईवीएफ प्रक्रिया असफल हो चुकी थी लेकिन चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी इच्छा पूरी हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast