
GOOD FRIDAY: साल में एक बार गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यह पर्व ईसाई धर्म के लोगों मनाते है। इस पर्व के नाम से ऐसा लगता है कि यह कोई जश्न होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। गुड फ्राइडे को शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को है। वहीं इसके तीन बाद यानी रविवार को लोग चर्च में जाते है और ईसा मसीह को याद करते है।
दरअसल जब यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था। चूंकि ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन कुर्बान कर दिया, इसलिए इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग ‘गुड फ्राइडे’ के रूप में मनाते हैं। इस दिन को ईसाई धर्म को मानने वाले कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं।
Good Friday के दिन क्या करते हैं लोग?
गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। दोपहर में तीन बजे तक प्रार्थना की जाती है, क्योंकि कहते हैं कि ईसा को सूली पर 6 घंटे लटकाया गया था और आखिरी के तीन घंटे में पूरे राज्य में अंधेरा हो गया था। इसके बाद एक चीख आई और प्रभू ने अपने प्राण त्याग दिए। जब उन्होंने प्राण त्यागे तो कब्रों के कपाट खुल गए और मंदिर का पर्दा नीचे तक फटता चला गया। हालांकि, इस पूरे हफ्ते को ही लोग पवित्र मानते हैं, लेकिन इस दिन कोई सेलिब्रेशन नहीं होता।
गुड फ्राइडे की मान्यता
बता दें कि गुड फ्राइडे को लेकर कई कहानियां है। ऐसा मान्यता भी है कि प्रभु यीशु प्रेम और शांति के मसीहा थे। दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को धार्मिक कट्टरपंथी ने सूली पर चढ़ा दिया था। जब प्रभु यीशु को शूली पर चढ़ाया गया तो उनके अनुयाई निराशा हो गए हालांकि इसके तीन दिन बाद संडे के दिन वे जीवित हो उठे। इसके बाद उनके अनुयाइयों ने काफी खुशी मनाई.. तब से ईसाई धर्म में ये पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
ईस्टर संडे की है काफी महत्व
ईसाई धर्म के लोग अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं। ईस्टर पर अंडों का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से अंडों को सजाते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में भी देते हैं। इस दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोग चर्च में जाते हैं और प्रभु यीशु को याद करते हैं। उनकी याद में चर्च यानी चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। लोग बाइबिल पढ़ते हैं और प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं।
Leave a comment