Raksha Bandhan 2023: इस साल राशि के अनुसार बांधे भाई को राखी, जीवन में आई खुशहाली

Raksha Bandhan 2023: इस साल राशि के अनुसार बांधे भाई को राखी, जीवन में आई खुशहाली

Raksha Bandhan 2023: हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन की पर्व दो दिन मनाने की बातें कही जा रही है, 30 और 31। हालांकि 30 अगस्त की सुबह से ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा और शाम तक रहेगा। इस दौरान राखी का पर्व नहीं मनाया जाएगा। क्योंकि भद्रा काल में की शुभ कार्य नहीं किया जाता है। वहीं 30 की रात 9 बजे से लेकर 31 की सुबह 7 बजकर 05 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहुर्त निकला है। इस समय पर ही आप अपने भाईयों को राखी बांधे। वहीं राशि के अनुसार भाईयों को राखी बांधना बेहद शुभ होगा। तो चलिए आपको राशि के अनुसार, कोन से रंग राखी बांधनी चाहिए इसके बारे में बताते है।

राशि के अनुसार भाई को बांधे राखी

  • मेष-यदि आपके भाई की राशि मेष है तो रक्षाबंधन के दिन आप उन्हें लाल,पीले,हरे व सुनहरे रंग की राखी बांधें।
  • वृष-वृष राशि वाले जातकों के लिए सफेद, सुनहरी पीले या आसमानी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।  
  • मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए रक्षाबंधन पर बहनें हरे रंग की राखी बांधे । इसके अलावा आप नीले और सुनहरी रंग की राखी भी बांध सकती हैं।
  • कर्क-ज्योतिष के अनुसार यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकती हैं इससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • सिंह- सिंह राशि वाले भाइयों को ज्योतिष के अनुसार लाल,नारंगी,गुलाबी या सुनहरे रंग की राखी बांधना शुभ बताया गया है।
  • कन्या-यदि आपके भाई की राशि कन्या है तो आप उन्हें पिस्ता ग्रीन,सुनहरे,पीले या गुलाबी रंग की राखी बांध सकती हैं।
  • तुला- तुला राशि वाले भाइयों को आप हल्के पीले, सफेद और नीले रंग की चमकीली राखी बांध सकती हैं।
  • वृश्चिक- इस राशि वाले भाई के लिए यदि बहन लाल,हरे,पीले  रंग की राखी बांधती है तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • धनु-रक्षाबंधन पर इस राशि वाले भाइयों को पीले,केसरिया एवं सुनहरे  रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना गया है।
  • मकर-मकर राशि वाले भाइयों को रक्षाबंधन पर नीला या मिश्रित रंग की राखी बांध सकते हैं।
  • कुंभ-कुंभ राशि वालों के लिए नीला, काला या गहरा रंग शुभदायी होता है, इसलिए रक्षाबंधन पर इसी रंगों की राखी बांधें।
  • मीन-इस राशि वाले जातकों को सुनहरे और पीले रंग की राखी बंधवाना बहुत शुभ रहेगा।

Leave a comment