Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रावण पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, यहां देखें भारत में दिखेगा या नहीं; नोट करें स्नान-दान का समय

श्रावण पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, यहां देखें भारत में दिखेगा या नहीं; नोट करें स्नान-दान का समय

Shravan Purnima Timing:  हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। खास बात यह है कि इसी दिन भाई-बहन का प्यार-भरा त्योहार रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। लेकिन इस बार चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इससे इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसी के साथ कल सावन के महीने का समापन भी हो जाएगा। हालांकि, पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। तो चलिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त  के बारे में जानते है।

श्रावण पूर्णिमा की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत  27 अगस्त की सुबह करीब 9:08-9:09 बजे होगा, जिसका समापन अगले दिन  28 अगस्त की सुबह करीब 9:47-9:48 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर श्रावण पूर्णिमा की पूजा, व्रत और स्नान-दान 28 अगस्त को ही किया जाएगा। 

Also read: Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

स्नान-दान के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 से 5:37 बजे 

प्रातः संध्या: 5:14 से 6:23 बजे 

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:14 से 1:05 बजे 

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:45 से 3:36 बजे 

गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:57 से 7:19 बजे

ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन वित्र नदियों में स्नान करने से जीवन से सारे दुखों का नाश होता है। साथ ही, भगवान की पूजा करने से उनका आर्शीवाद भी मिलता है।  इसके अलावा पितृों की भी पूजा की जाती है। जिससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती हैं। तो वहीं, इस दिन दान करने से पुण्य की प्रार्ति होती है। दान के तौर पर आप अन्न, कपड़े, धन आदि दे सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 27 August 2026, Aaj Ka Rashifal इन राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत, नौकरीपेशा लोगों की खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today 27 August 2027, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी को करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में भी दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। आइए जानते हैं 27 अगस्त का पूरा राशिफल

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार, विश्वास और स्नेह का यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast