Search KhabarFast

Press ESC to close

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार, विश्वास और स्नेह का यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा करने का वचन देता है। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से राखी बांधने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

किस दिशा में बैठें भाई-बहन?

राखी बांधते समय दिशा का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। वहीं बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना अच्छा माना जाता है। भाई को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठने से बचना चाहिए।

सिर ढककर करें राखी की रस्म

राखी बांधते समय भाई और बहन दोनों का सिर कपड़े या रुमाल से ढका होना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा या किसी शुभ कार्य के दौरान सिर ढककर रखना शुभ माना जाता है।

पहले तिलक, फिर बांधें राखी

राखी बांधने से पहले बहन भाई के माथे पर रोली और चंदन का तिलक लगाए। इसके बाद तिलक पर अक्षत यानी साबुत चावल लगाए जाते हैं। ध्यान रखें कि अक्षत टूटे हुए नहीं होने चाहिए।

हमेशा दाहिनी कलाई पर बांधें राखी

मान्यता के अनुसार रक्षा सूत्र बांधने के लिए दाहिना हाथ शुभ माना जाता है। इसलिए बहन को भाई की दाहिनी कलाई पर ही राखी बांधनी चाहिए।

राखी में लगाएं तीन गांठ

राखी बांधते समय उसमें तीन गांठ लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये तीन गांठें ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव का प्रतीक मानी जाती हैं।

आरती और मिठाई से करें रस्म पूरी

राखी बांधने के बाद बहन को भाई की आरती उतारनी चाहिए। इसके बाद भाई को मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा कराया जाता है। मान्यता है कि इससे भाई की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा होती है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक बताया गया है। ऐसे में भाई-बहन इस दौरान राखी की रस्म पूरी कर सकते है।

Also read: Horoscope Today 27 August 2026, Aaj Ka Rashifal इन राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत, नौकरीपेशा लोगों की खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 26 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर-व्यापार और परिवार का हाल

Horoscope Today 26 August 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का राशिफल।

Horoscope Today 27 August 2026, Aaj Ka Rashifal इन राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत, नौकरीपेशा लोगों की खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today 27 August 2027, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी को करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में भी दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। आइए जानते हैं 27 अगस्त का पूरा राशिफल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast