Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखड़ में राम माधव ने दिया 60 पार का लक्ष्य, बोले- सरकार के कामों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं

Uttarakhand News: उत्तराखड़ में राम माधव ने दिया 60 पार का लक्ष्य, बोले- सरकार के कामों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं

Uttarakhand News: भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा, मोदी और धामी की सरकार में अभूतपूर्व विकास हुआ है, अब हमे राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर उनका संदेश जन जन तक पहुंचाना है। सिर्फ एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने की राजनैतिक दृष्टि से आगे बढ़ना है। वहीं सहप्रभारी और सांसद बांसुरी स्वराज ने चेताया कुछ लोग धर्म, क्षेत्र जाति, भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र में बांटने में जुटे हैं, जिनका नेतृत्व का दावा तो कुछ शीघ्र सीनियर सिटीजन बनने वाले कांग्रेसी भी कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि ये सब नेता अंदर से राष्ट्र विरोधी, सनातन विरोधी सोच से भरे हुए हुए है, जिनका पर्दाफाश करना जरूरी है।

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान हुई प्रदेश पदाधिकारी संगठन्तक बैठक में सभी प्रभारी एवं सह प्रभारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर, सभी कैबिनेट मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारी, सह प्रभारियों का परिचय हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष एक संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में हम सबने पार्टी को बहुत मजबूत किया है। अब शेष समय हमें अब संगठन से राजनैतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक एवं चौमुखी विकास किया है। लिहाजा अब राजनैतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए हमें चुनावों में एब्सोल्यूट मेजोरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी यानि 60 पार के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए। हम सरकार के विकास एवं जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाएं, लेकिन विपक्ष की कमजोरी और नकारात्मक मंशा को भी उजागर करना जरूरी है। उन्होंने कहा अभी बहुत सारे राज्य ऐसे हैं जहां हम लगातार तीन बार जीते हैं हमको ऐसा आठवां राज्य बनकर दिखाना है। जिसके लिए हम सबको हमेशा की तरह पहली बार चुनाव लड़ने की मानसिकता और पहली बार जीतने की मानसिकता से चुनाव में जाना है।

इस दौरान बैठक में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें अपने सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में जाना है। जिसके लिए हमें एकजुटता से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाना है। प्रदेश का जनमानस भाजपा को तीसरी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। लिहाजा हम सब का भी लक्ष्य होना चाहिए तीसरी बार भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि देश को धर्म, क्षेत्र और जाति में बांटने के बाद एक और राजनीति आगे बढ़ रही है वह है युवाओं को उम्र में बांटने की। कभी को कॉकरोच पार्टी बनकर लीड करने की कोशिश करता है, कोई आम आदमी बनकर और तो कोई कांग्रेस का ऐसा नेता है जो अगले चार वर्षों में सीनियर सिटीजन बनने वाला है। इन सबके नाम अलग हैं, लेकिन सबकी आत्मा देश विरोधी, सनातन विरोधी भावना से भरी हुई है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है, हम सबको उसके नेतृत्व ने घर घर जाना है। जो भी कुछ हमने संगठन के लिए अब तक किया, अब उसके राजनैतिक परीक्षा का समय आ गया है। संगठन में दो तरफा संवाद और प्रभावी होना चाहिए, प्रदेश का निर्णय बूथ बूथ तक पहुंचाकर स्थापित होना चाहिए और बूथों की हर समस्या का समाधान हम सबको करना चाहिए। हम सबको अपनी उपस्थिति जनता के बीच और अधिक बढ़ानी है, क्योंकि सरकार और संगठन के कार्यों के मूल्यांकन का समय आ गया है। शहर से गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत के दो मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता पर हमें फोकस रहना है। उन्होंने कहा, आसाम, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र सभी जगह हमने उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल की है। ऐसा ही परिणाम हमे उत्तराखंड में लेकर आना है, वो ऐसा हो कि विपक्ष को सोचना पड़े कि हम राजनीति करें या नहीं। 27 के चुनाव में बहुमत आना तय है लेकिन ये हमारी मेहनत पर निर्भर है कि साधारण बहुमत 36 को पलटकर कैसे 63 में बदला जाए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने 14 सितम्बर 2025 से अब तक संपन्न संगठन के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से रिपोर्ट पेश की। जिसमें उन्होंने मन की बात कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण, कोर कमेटी एवं अन्य कमेटी बैठकों, सेवा संकल्प अभियान, युवा संवाद कार्यक्रम, लखपति दीदी कार्यक्रम, लाभार्थी कार्यक्रम आदि तमाम सांगठनिक कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल के संचालन में संपन्न इस बैठक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंच पर प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, राम सिंह खेड़ा, खजान दास, सौरभ बहुगुणा, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, रेखा आर्य भी सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक के रूप में मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रदेश भर के विभिन्न अभियानों के तौर पर डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य अन्य मंत्रियों ने चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक संपन्न हुए कार्यक्रम को विस्तार से रखा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP Scholarship: 4.60 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति और फीस के लिए मिली रकम, सीएम योगी ने शुरू की भुगतान प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए शनिवार का दिन अहम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस की रकम भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से शख्स ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; शरीर के हुए कई टुकड़े

नोएडा की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल सुपरनोवा बिल्डिंग से एक शख्स के कूदने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शख्स ने बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast