Anant Chaturdashi 2026: हिंदू धर्म में गणेश जी के जन्म तिथि को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। जिसे भक्त बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाते है। ये त्योहार आमतौर पर 10 से 11 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरूआत गणेश चतुर्थी से होती है और समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त अपने घरों और ऑफिसों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। तो वहीं, स्थापना करने के डेढ़ दिन से लेकर 3, 5 और 7 दिनों में मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार, विसर्जन के लिए गणेशोत्सव का आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। तो चलिए अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते है।
Also read: Horoscope Today 21 September 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज सोमवार का दिन, यहां देखें सभी 12 राशियों का राशिफल
अनंत चतुर्दशी 2026 की सही तारीख
इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग की मानें तो भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 24 सितंबर की रात करीब 11:18 बजे होगी। जिसकी समापन 25 सितंबर की रात करीब 11:06 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को ही मनाई जाएगी। यही दिन गणेशोत्सव और गणेश विसर्जन का आखिरी दिन होगा।
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
1. प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 6:11 बजे से 10:42 बजे तक
2. अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:13 बजे से 1:43 बजे तक
3. अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 4:44 बजे से 6:14 बजे तक
4. रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 9:14 बजे से 10:43 बजे तक
5. रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 26 सितंबर सुबह 12:13 बजे से 4:42 बजे तक