Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold and Silver Prices: US से आई इस खबर की वजह से सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है नए दाम

Gold and Silver Prices: US से आई इस खबर की वजह से सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है नए दाम

Gold and Silver Prices: सोमवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोना 153050 रुपये पर आ चुका है। सोने में 1300 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।  वहीं, चांदी में 2400 रुपये की गिरावट के बाद 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे पहले सोने-चांदी के दामों गिरावट दर्ज की गई है। COMEX पर भी सोने की कीमतों में दबाव नजर आया। यहां सोना करीब $4,416 प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, COMEX पर चांदी का भाव $66.550 से $67.555 प्रति औंस के दायरे में रहा।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में आया उछाल प्रमुख कारण सोने और चांदी की कीमतों में नरमी की वजह माना जा रहा है। यील्ड बढ़ने पर निवेशकों का रुझान ब्याज देने वाले विकल्पों की ओर बढ़ सकता है, जिससे सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्ति पर दबाव बनता है। वहीं, वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों में गिरावट को बढ़ावा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! 26 से 30 सितंबर तक...लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे।

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी तेजी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: पश्चिम देशों में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,981 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4,414 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी बढ़त देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast