Anil Vij on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा PM मोदी की मिमिक्री करने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस यूथ के पीछे ये भाग रहे हैं उस यूथ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी को जीताकर जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तान की संस्कृति को नहीं जानता मां का क्या स्थान है। वे छात्रों को भी खराब कर रहे हैं उनको अच्छे संस्कार देने की बजाय उनकी आदतें बिगाड़ रहे हैं।
अनिल विज ने कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराती है, राष्ट्र गान भी गाती है और राष्ट्र गीत भी गाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी महात्मा गांधी को मारने वाले का नाम नहीं लिया। वहीं उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि ये चुनाव आयोग का काम है और इसलिए करवाया गया है कि जो सही मतदाता हैं वो अपने मत का प्रयोग कर सकें।
इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी PM मोदी की मिमिक्री की और मोदी की मां के बारे में भी विविध शब्द कहे जिसकी क्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तान की संस्कृति को नहीं जानता मां का क्या स्थान है यह जानते नहीं है और छात्रों को भी खराब कर रहे हैं उनको अच्छे संस्कार देने की बजाय उनकी आदतें बिगाड़ रहे हैं ताकि वह भी जाकर अपनी मां का अपमान करें। अभी राहुल गांधी भागे भागे घूम रहे हैं और वह सोचते हैं इससे उनका राजनीतिक कद बढ़ेगा लेकिन राजनीतिक कद का मतलब प्रजातंत्र में वोट से होता है और राहुल युवाओं के पीछे दौड़ रहे हैं इसका नतीजा दिल्ली यूनिवर्सिटी में इनके उम्मीदवार को हराकर एबीवीपी ने इनका जवाब दे दिया है पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने चुनाव जीत के इनका जवाब दे दिया है यह जो यूथ है बहुत समझदार है इनको गलतफहमी है। लोगों की शक्ल के लिए आ जाते हैं लेकिन इनका साथ नहीं देते कोई भी डूबते जहाज में चढ़ने नहीं चाहता कांग्रेस का जहाज तो डूब रहा है।
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस विधायक डॉ. एचडी रंगनाथ ने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज जाते हैं राष्ट्रगान भी कहते हैं राष्ट्रगीत भी कहते हैं अब उनकी दुनिया में क्या चल रहा है इस बारे में तो वही जानते हैं लेकिन हमारी दुनिया में तो सब कुछ सही हो रहा है। अनिल विजय ने कहा कि हो सकता है इस तरह की बयान बाजी वह किसी दबाव में कर रहे होंगे हालांकि बीजेपी ने कभी भी महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का नाम नहीं लिया।
कांग्रेस ने SIR को 'शाह द्वारा प्रेरित हटाना' (Shah Instigated Removal) बताया और मतदाताओं के नाम 'असामान्य रूप से बड़ी संख्या' में हटाए जाने पर चिंता जताई। रविवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में किए जा रहे 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों पर चिंता व्यक्त की और विभिन्न राज्यों में लाखों नाम हटाए जाने और उनके सत्यापन की ओर इशारा किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री अनिल विजय ने कहा कि SIR चुनाव आयोग का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक अभियान है उसमें सरकार का कोई दखल नहीं और यह चुनाव आयोग की ड्यूटी भी है कि जो सही मतदाता है वही अपने मत का प्रयोग करें और जो दूसरे देशों से लाकर बताई जा रहे हैं और जिनकी नागरिकता पर प्रश्न चिन्ह है वह लोग मतदान न कर सके इसलिए SIR करवाया जा रहा है।