Search KhabarFast

Press ESC to close

Bhai Dooj 2025: कब मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार? नोट कर लें सही तारीख और तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025: कब मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार? नोट कर लें सही तारीख और तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025 Date And Time: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित है, जो दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का आखिरी पर्व होता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए बहनों की प्रार्थना का प्रतीक है। लेकिन इस बार कुछ लोग इस दुविधा में है कि 2025में भाई दूज 22अक्टूबर को है या 23अक्टूबर को। तो आइए भाई दूज की सही तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे जानते हैं।

भाई दूज 2025की सही तारीख

2025में भाई दूज गुरुवार, 23अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 22अक्टूबर को शाम 8:16बजे शुरू होकर 23अक्टूबर को रात 10:46बजे तक रहेगी।  इसलिए भाई दूज का त्योहार 23अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इसी दिन बहन अपने भाई को टीका लगाएगी।

टीका लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर टीका लगाने का सबसे शुभ समय अपराह्न काल में होता है। 2025में यह मुहूर्त 23अक्टूबर को दोपहर 1:13बजे से शाम 3:28बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से भाई की रक्षा और समृद्धि की कामना पूरी होती है। यदि मुहूर्त चूक जाए, तो द्वितीया तिथि के दौरान किसी भी समय पूजा की जा सकती है, लेकिन शुभ मुहूर्त को प्राथमिकता दें।

भाई दूज का महत्व

भाई दूज भाई-बहन के बीच प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व रक्षा बंधन की तरह ही है, लेकिन दिवाली के बाद मनाया जाता है। बहनें भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं, जबकि भाई बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में इसे भाई फोटा, भाऊ बीज या यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

भाई दूज की पूजा विधि

  1. भाई दूज की पूजा सरल लेकिन भावपूर्ण होती है। यहां कुछ मुख्य रस्में हैं:
  2. बहनें पूजा की थाली सजाती हैं, जिसमें रोली, चावल, मिठाई, नारियल और फल होते हैं। भाई बहन के घर जाते हैं।
  3. कई जगह भाई-बहन मुहूर्त तक उपवास रखते हैं।
  4. मुहूर्त में बहन भाई के माथे पर टीका लगाती है, आरती उतारती है और नारियल देती है।
  5. भाई बहन को उपहार देते हैं, और फिर दोनों साथ मिठाई खाकर उपवास तोड़ते हैं।
  6. पूजा के दौरान भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 02 June 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगी सफलता और किसकी बढ़ेगी परेशानी; यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 02 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अहम और ऊर्जावान रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और ग्रहों की गतिविधियों के कारण आज कई राशियों को अचानक सफलता और नए अवसर के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी।

Horoscope Today 04 June 2026, Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 04 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा मकर राशि की ओर गोचर कर रहा है और गुरु उच्च का हंस राजयोग तथा गजकेसरी योग बना रहे हैं, जिससे कई राशियों को करियर, धन और पारिवारिक सुख के मजबूत संकेत मिल रहे हैं।

Aaj ka Rashifal: कई राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, करियर और धन के मामले में मिल सकते हैं शुभ संकेत

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान चंद्रमा और उच्च राशि में स्थित बृहस्पति का प्रभाव लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast