Horoscope Today 02 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अहम और ऊर्जावान रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और ग्रहों की गतिविधियों के कारण आज कई राशियों को अचानक सफलता और नए अवसर के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र नें सूझबूझ से काम करें। करियर में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के कारोबार में कठिन फैसले होंगे, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा। गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन बिजी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। किसी भी काम को कल पर न टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं, संतुलन बनाए रखें। लंबी यात्रा टालने की कोशिश करें। सेहत का ध्याम रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल में काम का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से मुनाफा हो सकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाएं। बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग अच्छी रहेगी। थकान से बचें।
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर-परिवार में नई योजनाएं बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन माता-पिता की सेहत को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जो आसानी से सफल भी होगा। बिजनेस में छोटी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में दिक्कत कर सकता है। परिवार में बुजुर्गों की सलाह से आपकी परेशानी दूर होगी। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान सफल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
Also read: April Vivah Muhurat: खरमास खत्म होते ही बजेगी शहनाई: यहां देखें अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से काम पूरे होंगे। लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में माहौल खुशी भरा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रिश्ता पक्का होने के समय अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मन शांत रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन बिजी रहेगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से मन लगाकर काम करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति में निवेश अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते है। आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मिलने से मन खुश होगा। प्रेम में समझदारी दिखाएं और भावनाओं को समझें। बुजुर्गों की पुरानी स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुस्से पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों पर ध्यान न रखें। समय पर काम पूरा करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन नया निवेश सावधानी से करें। परिवार को समय दें। प्रेमी जोड़ों को अच्छा समय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा सुस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े फैसले लेने से पहले परिवार के बड़ों से सलाह लें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन फोकस्ड रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। परिवार संबंधी छोटी यात्रा का प्लान सफल रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।