Diwali 2025: 20 अक्टूबर को दिवाली की जगमग, तो 21 अक्टूबर को क्या है खास?

Diwali 2025: 20 अक्टूबर को दिवाली की जगमग, तो 21 अक्टूबर को क्या है खास?

Diwali 2025 Date: दिवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख और खुशी वाला त्योहार है। यह सत्य पर असत्य की जीत का प्रतीक है, जो अंधकार पर विजय, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का संदेश देता है। 2025में यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या पर मनाया जाएगा, जो हिंदू चंद्र-सौर पंचांग के अनुसार 20अक्टूबर को पड़ रहा है। हालांकि, अमावस्या तिथि 20अक्टूबर दोपहर 3:44बजे से शुरू होकर 21अक्टूबर शाम 5:54बजे तक चलेगी, इसलिए दिवाली की मुख्य पूजा 20अक्टूबर को ही होगी। लेकिन क्या आप जानते है 21अक्टूबर को क्या हैं?

20अक्टूबर को दिवाली

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, प्रदोष काल (संध्या समय) 20अक्टूबर को ही पड़ रहा है, जो लक्ष्मी पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन घरों को साफ-सुथरा कर रंगोली बनाई जाती है, दीये जलाए जाते हैं और लक्ष्मी-गणेश की विधि-पूर्वक पूजा होती है। पटाखे फोड़ना, मित्र-परिवार के साथ भोज और उपहार विनिमय इस दिन की शान बढ़ाते हैं। उत्तर भारत में यह राम-रावण युद्ध की विजय का उत्सव है, जबकि दक्षिण भारत में नरकासुर वध की स्मृति। जैन समुदाय महावीर निर्वाण दिवस मनाते हैं, और सिखों के लिए यह बंदी छोड़ दिवस है।

21अक्टूबर को क्या हैं?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि ही रहेगी. यानी 21 अक्टूबर को अमावस्या का समापन सूर्यास्त के साथ हो जाएगा। इसके बाद प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। यानी इसका मतलब है कि 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि ना तो प्रदोष काल में रहेगी और ना रात में रहेगी। इसलिए, इस दिन कोई भी त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

Leave a comment