Search KhabarFast

Press ESC to close

Badrinath Dham 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भव्य फूलों की सजावट के बीच गूंजे 'जय बद्री विशाल' के जयकारे

Badrinath Dham 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भव्य फूलों की सजावट के बीच गूंजे 'जय बद्री विशाल' के जयकारे

Badrinath Dham 2026: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा के अंतिम पड़ाव पर आज भगवान बद्रीनाथ (बद्री विशाल) के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह 6:15 बजे कपाट खुलते ही मंदिर परिसर 'जय बद्री विशाल' और 'जय श्री बदरीनाथ' के जयकारों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान विष्णु के स्वरूप बद्रीनाथ जी के दिव्य दर्शन कर रहे हैं।

बता दें, मंदिर को भव्य रूप देने के लिए लगभग 25 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर, गर्भगृह और आसपास के क्षेत्र फूलों की महक और रंगों से जगमगा रहे थे। यह सजावट भक्तों के मन में आध्यात्मिक उमंग भर रही है। इस बार चारधाम यात्रा में सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। इसके अलावा यात्रा के दौरान मौसम, सड़क व्यवस्था और स्वास्थ्य जांच की सख्त निगरानी की जा रही है। 

Also read: Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदारनाथ धाम में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पुण्य की जगह मिलेंगे कष्ट

कपाट खुलने की परंपरा और समारोह

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त की घोषणा इस साल बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी राजदरबार में पंचांग गणना और शास्त्रीय परंपरा के अनुसार की गई थी। कपाट खुलने से पहले भगवान बद्रीनाथ की उत्सव मूर्ति को जोशीमठ के नरसिंह मंदिर से डोली यात्रा के माध्यम से धाम लाया गया था। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसके बाद आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रावल (मुख्य पुजारी) और अन्य पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कपाटोद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

मालूम हो कि 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं। इसके बाद कल 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। आखिर में आज 23 अप्रैल 2026 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए।

बद्रीनाथ धाम का महत्व

बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्री बद्रीनारायण को समर्पित है। यह हिमालय की गोद में 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कपाट खुलने के साथ ही ग्रीष्मकालीन पूजा-अर्चना शुरू हो गई है, जो आमतौर पर नवंबर मध्य तक चलती है। बता दें, चारधाम यात्रा 2026 अब पूर्ण रूप से प्रारंभ हो चुकी है। भक्तों का सैलाब लगातार बढ़ रहा है और पूरा धाम भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, यहां पर देखिये पूरी लिस्ट

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज़ बिल लाया जाएगा।

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत; PM ने जताया दुख

Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछेस बोलेरो, कार और कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत कई लोग घायल हो गए है।

Haryana News: हरियाणा निगम चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; जानें किसे मिला टिकट

Haryana Municipal Elections 2026: हरियाणा नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने तेजी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 10 मई 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य नगर निकायों में मतदान होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast