Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी की अपील पर सीएम धामी ने अपने काफिले से आधी गाड़ियां हटाई, बोले- आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार ...

पीएम मोदी की अपील पर सीएम धामी ने अपने काफिले से आधी गाड़ियां हटाई, बोले- आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार ...

Uttrakhand News: पीएम मोदी की अपील का असर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने काफिले की गाड़ियां आधी करने का फैसला किया है।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प को राष्ट्रहित में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को देखते हुए अपने काफिले से 50 फीसदी कम करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने क्या कहा

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील केवल ऊर्जा बचत तक सीमित नहीं है बल्कि यह आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदारी भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रहित सर्वोपरी हो, तब प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह अपने स्तर पर संसाधनों के संरक्षण में योगदान दे। सीएम धामी ने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी कहा है कि वह अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें। सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा उपयोग करे। ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने में अपनी भूमिका निभाएं।   

Also read: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित...10वीं में अक्षत गोयल टॉपर, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता अव्वल

पीएम मोदी का देशवासियों से आग्रह

बता दें कि 10 मई को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से 7 ब़ड़ी अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि एक साल तक सोने की खरीदारी कम करें या संभव हो ता ना खरीदे। इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम लागू करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने, एक साल तक विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा था कि खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें, प्राकृतिक खेती पर जोर दें और स्वदेश सामान अपनाने का आग्रह किया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, मौत की वजह का हुआ खुलासा; नीला पड़ा शरीर

Prateek Yadav Demise: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। जिसमें मौत का असली कारण बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार प्रतीक यादव की हृदय गति रुक गई थी। साथ ही उनके फेफड़ों में खून के थक्के जम गए थे।

यूपी में श्रमिकों के लिए पंजीकरण हुआ आसान, आधार कार्ड से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब श्रमिक सिर्फ आधार कार्ड और 90 दिन काम करने के प्रमाण के आधार पर आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast