Search KhabarFast

Press ESC to close

दुनिया का सबसे अनोखा आइलैंड, जहां सिर्फ महिलाओं को रहने की मिलती है इजाजत

दुनिया का सबसे अनोखा आइलैंड, जहां सिर्फ महिलाओं को रहने की मिलती है इजाजत

Private Island For Women: दुनिया में कई खूबसूरत और अनोखी जगहें हैं, लेकिन फिनलैंड के पास बाल्टिक सागर में स्थित “सुपर शी आइलैंड” अपनी खास पहचान रखता है। यह एक ऐसा निजी आइलैंड है, जहां सिर्फ महिलाओं को रहने की अनुमति है। यहां पुरुषों का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। करीब 8.4 एकड़ में फैला यह शानदार आइलैंड महिलाओं के लिए खास तौर पर बनाया गया है। इसका मकसद महिलाओं को एक सुरक्षित, शांत और तनावमुक्त माहौल देना है, जहां वे आराम कर सकें, खुद को समय दे सकें और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस कर सकें।

कब हुई थी अनोखे आइलैंड की शुरुआत 

इस अनोखे आइलैंड की शुरुआत साल 2017 में अमेरिकी बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रोथ ने की थी। उनका मानना था कि महिलाओं को ऐसी जगह की जरूरत है, जहां वे बाहरी दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर खुद के साथ समय बिता सकें। इसी सोच के साथ उन्होंने इस खास वेलनेस रिट्रीट को तैयार किया। सुपर शी आइलैंड आम टूरिस्ट प्लेस की तरह नहीं है। यहां कोई भी सीधे बुकिंग करके नहीं जा सकता। महिलाओं को पहले आवेदन करना पड़ता है और चयन होने के बाद ही उन्हें यहां रहने की अनुमति मिलती है। यही वजह है कि यह दुनिया के सबसे खास और प्राइवेट ट्रैवल अनुभवों में गिना जाता है।

सिर्फ 10 महिलाओं को रुकने की मिलती है इजाजत 

एक बार में यहां सिर्फ 10 महिलाओं को ही रुकने की इजाजत दी जाती है। इससे हर मेहमान को निजी और शांत माहौल मिल पाता है। यहां रहने के लिए इको-फ्रेंडली केबिन बनाए गए हैं, जो जंगल, समुद्र और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे हुए हैं। इस आइलैंड पर योग, मेडिटेशन, कयाकिंग, हाइकिंग, वेलनेस वर्कशॉप, कुकिंग क्लास और डिजिटल डिटॉक्स जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां आने वाली महिलाएं मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाकर मानसिक शांति का अनुभव करती हैं।

यहां मिलती है लग्जरी सुविधाएं 

खास बात यह है कि जब इस आइलैंड का निर्माण हो रहा था, तब भी केवल काम करने वाले मजदूरों को ही अस्थायी रूप से आने की अनुमति थी। इसके बाद से यह जगह पूरी तरह महिलाओं के लिए सुरक्षित और आरक्षित बनी हुई है। आज सुपर शी आइलैंड सिर्फ एक लग्जरी छुट्टी बिताने की जगह नहीं, बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता, मानसिक शांति और वेलनेस से जुड़ा एक नया ट्रेंड बन चुका है।

Also read: अपरा एकादशी पर पंचक का साया, जानिए क्या करें और किन कामों से बचें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 14 May 2026, Kal Ka Rashifal: मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा बुधवार का दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Horoscope Today 14 May  2026, Kal Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 मई 2026, वीरवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में दिन शानदार रहेगा। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

अपरा एकादशी पर पंचक का साया, जानिए क्या करें और किन कामों से बचें

ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी इस बार 13 मई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में अपरा एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए बेहद खास माना जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast