Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बराड़ा में गनपॉइंट पर पेट्रोल पंप से लूट, स्विफ्ट सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम

Haryana News: बराड़ा में गनपॉइंट पर पेट्रोल पंप से लूट, स्विफ्ट सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में दोसड़का-बराड़ा मार्गपर स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी और दराज में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात मंगलवार रात करीब 10:15बजे ओम फिलिंग स्टेशन पर हुई। ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन शाहरुख खान ने बताया कि वह अपने साथी भविष्य के साथ पंप पर मौजूद था, तभी एक कार आकर रुकी। शाहरुख जैसे ही तेल डालने के लिए कार के पास पहुंचा, चालक ने अचानक उस पर पिस्तौल तान दी और नकदी के हवाले करने की धमकी दी। जान बचाने के लिए शाहरुख शोर मचाते हुए पीछे की ओर भागा। इसी बीच, कार सवार एक युवक नीचे उतरा और केबिन के ऑफिस बॉक्स में रखे लगभग 9,000रुपये व एक खाली बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 और बराड़ा चौकी से एएसआई नसीब सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित सेल्समैन के बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार के नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें