Ravi Shashtri Appreciate PM Modi:भारत में इस वक्त ब्रिक्स समिट चल रहा है। ब्रिक्स समिट का 13 सितंबर को आखिरी दिन है। यहां दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा लगा हुआ है। इस सम्मेलन पर सिर्फ नेताओं की नहीं बल्कि क्रिकेटर्स की भी नजरें हैं।
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और भारतीय टीम के कोच रह चुके रवि शास्त्री ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी की पुतिन और जिनपिंग के साथ वाली फोटो देखकर वह गदगद हो गए हैं।
रवि शास्त्री ने क्या कहा
रवि शास्त्री ने कहा कि भारतीय होने के नाते मुझे इससे ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ। राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी जिंनपिंग और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में एक साथ। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। पीएम मोदी को मेरा सलाम।
दिल्ली में हो रहा ब्रिक्स सम्मेलन
बता दें कि दिल्ली में आयोजित हो रही ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सदस्य देश एक खुले सत्र में भाग लेंगे। जहां पीएम मोदी सात देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्त्र, बुरुंडी, युगांडा और नाइजीरिया के नेता से मुलाकात करेंगे।
ब्रिक्स में कितने सदस्य
मौजूदा समय में ब्रिक्स में कुल 11 सदस्य हैं। जिसमें ब्राजील,चीन, मिस्त्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात का नाम शामिल है। इसके अलावा 10 सहयोगी देश भी है। जिसमें नाइजीरिया, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाइलैंड, युगांडा, उजबेकिस्तान और वियतनाम का नाम शामिल है।
शास्त्री का अंतरराष्ट्रीय करियर
रवि शास्त्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत की तरफ से कुल 80 टेस्ट और 150 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। जहां वह टेस्ट में 3830 और वनडे में 3108 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी के दौरान उन्होंने टेस्ट 151 और वनडे में 129 विकेट चटका चुके हैं।
Also read: BRICS Summit: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी वार्ता