Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

Punjab News: पंजाब से एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां मशहूर सिंगर गुलाब सिद्धू के घर 12 सितंबर की देर रात फायरिंग की गई। गुलाब सिद्धू को दिगंवत गायक सिद्धू मूसेवाला का दोस्त माना जाता है। यह पूरी घटना बरानाला जिले के गांव फरवाही की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावरों ने गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग की। जिसके कारण इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलाब सिद्धू को पहले भी धमकी मिल चुकी है।

वारदात पर पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के अनुसार, घटना के समय सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन, उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी नकाब पहने हुए थे और मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरानाला के गांव फरवाही स्थित गुलाब सिद्धू के घर पहुंचे थे।

हमलावरों ने छह राउंड फायरिंग की  

फायरिंग की घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुरुआती जांच के अनुसार हमलावरों ने लगभग छह राउंड फायरिंग की। गोलियां घर के गेट पर लगीं। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। आस-पास लगे अन्य CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ताकी आरोपियों के बारें ज्यादा जानकारी मिले। पुलिस के अनुसार, पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू को पहले से ही पंजाब पुलिस की तरफ दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।  

Also read: Punjab Farmers Protest: चंडीगढ़-पंजाब सीमा पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार के जवाब का इंतजार 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी बोले- कुंभ पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव

Uttrakhand News:हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और शासन-प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी और गति बढ़ा दी है।कुंभ 2027 के लिए अब तक लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है और

Uttrakhand News:उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, धन सिंह रावत बोले- 50 प्रतिशत छात्राएं चुनाव लड़ेंगी

Uttrakhand News:उत्तराखंड में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रसंघ चुनावों का बिगुल बज गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर से पहले संपन्न करा लिए जाएंगे और तारीखों की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast