Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्रिक्स समिट के बीच राहुल गांधी और मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम की ब्रेकफास्ट मीटिंग, प्रियंका गांधी भी रही मौजूद

ब्रिक्स समिट के बीच राहुल गांधी और मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम की ब्रेकफास्ट मीटिंग, प्रियंका गांधी भी रही मौजूद

Rahul Gandhi meets Anwar Ibrahim: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आज आखिरी दिन है। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन से लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तक...दुनिया के कई बड़े नेता और राष्ट्राध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस महत्वपूर्ण बातचीत में शामिल हुईं। पार्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में दोनों नेताओं को नाश्ते की मेज पर बैठे हुए बातचीत करते और हाथ मिलाते हुआ देखा जा सकता हैं।

बता दें, यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय बातचीत के एक दिन बाद हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन जानकारी के अनुसार, आज सम्मेलन के आखिरी दिन  कांग्रेस नेता और मलेशिया के PM के बीच भारत-मलेशिया संबंधों पर चर्चा हुई। हालांकि,आगे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन  कांग्रेस की ओर से जारी इन तस्वीरों में गर्मजोशी भरा माहौल दिख रहा है।

हैंडशेक कर नाश्ते की टेबल पर बैठे मलेशिया PM

दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज 13 सितंबर की सुबह एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम की मुलाकात की तस्वीरें थी। इन तस्वीरों में दोनों नेताओं को हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुलाकात के दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे है। 

Also read: Delhi News: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन, यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी; पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की दी सलाह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन, यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी; पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की दी सलाह

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस दौरान भारत दौरे पर आए कई नेता सम्मेलन के लिए एकत्रित होंग। जिसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा जांच और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के लिए जनहित सूचना जारी की है।

पीएम मोदी के दाई और बाई ओर पुतिन-जिनपिंग को देखकर गदगद हुए रवि शास्त्री, जमकर कर डाली तारीफ

Ravi Shashtri Appreciate PM Modi:भारत में इस वक्त ब्रिक्स समिट चल रहा है। ब्रिक्स समिट का 13 सितंबर को आखिरी दिन है। यहां दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा लगा हुआ है। इस सम्मेलन पर सिर्फ नेताओं की नहीं बल्कि क्रिकेटर्स की भी नजरें हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast