Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी बोले- कुंभ पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव

Uttrakhand News: हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी बोले- कुंभ पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव

Uttrakhand News:हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और शासन-प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी और गति बढ़ा दी है। कुंभ 2027 के लिए अब तक लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है और करीब 140 घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है । ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समय समय कर हरिद्वार में बैठकें कर रहे हैं और संतों से मुलाकात कर भी समन्वय स्थापित कर रहे हैं । 

इसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि कुंभ पूरी विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव है , उसमें आध्यात्मिक चेतना केवल दिखेगी नहीं बल्कि साक्षात रूप से वहां पर होगी । सीएम ने कहा कि पूज्य संतों के साथ हम पहले भी बैठ चुके हैं वार्ता कर चुके हैं और कुंभ के आयोजक तो संत ही होते हैं सरकार तो केवल सहयोगी है । संत ही मुख्य मेजबान हैं उनके बिना इस प्रकार का कोई महोत्सव या कुंभ पूर्णतः को प्राप्त नहीं कर सकता  है । 


Also read: Uttarkhand News: हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंच CM धामी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहे मौजूद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

Punjab News: पंजाब से एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां मशहूर सिंगर गुलाब सिद्धू के घर 12 सितंबर की देर रात फायरिंग की गई। गुलाब सिद्धू को दिगंवत गायक सिद्धू मूसेवाला का दोस्त माना जाता है। यह पूरी घटना बरानाला जिले के गांव फरवाही की बताई जा रही है।

Uttrakhand News:उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, धन सिंह रावत बोले- 50 प्रतिशत छात्राएं चुनाव लड़ेंगी

Uttrakhand News:उत्तराखंड में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रसंघ चुनावों का बिगुल बज गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर से पहले संपन्न करा लिए जाएंगे और तारीखों की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast