Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बोरी डालकर सीवर जाम करने की साजिश? CCTV से खुलेंगे राज

Uttar Pradesh News:पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बोरी डालकर सीवर जाम करने की साजिश? CCTV से खुलेंगे राज

Uttar Pradesh News:पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सीवर लाइन को जाम करने की साजिश का मामला सामने आया है। यहां शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत लगभग आधा दर्जन वार्डो की सीवर लाइन के अंदर बालू से भरी बोरियां मिलने से हड़कंप मच गया है।

अब मामला उजागर होने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर सीसीटीवी चेक करने के बाद दर्ज कराई गई है।

शिकायत मिलने के बाद हुई जांच  

दरअसल, लगातार शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम अलग-अलग इलाको के सीवर लाइनों की सफाई शुरू की तो बालू की बोरी देखकर हैरान रह गए। सीवर लाइन में सामान्य कचरे के बजाए बड़ी मात्रा में बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला। शिवाला इलाके में सफाई के दौरान लगभग 12 बोरी बालू लाइन से बरामद की गई। अब नगर निगम को आशंका है कि सीवर लाइन में बालू की बोरी साजिश के तहत रखी गई, ताकी नाली जाम हो जाए और शहर में गंदा पानी फैले। इससे लोगों को ना सिर्फ परेशानी होती है बल्कि शहर की छवि पर भी असर पड़ता।  

पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश

महापौर और नगर आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर सीवर लाइन और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में बालू की बोरियां और मलबा सीवर के अंदर कैसे गया और किसने डाला, इसके पीछे का मकसद क्या है। नगर निगम इस एंगल से भी जांच कर रहा है कि क्या काशी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। फिलहाल CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।  
Also read: '2017 से पहले टूटे-फूटे थे, लेकिन अब बन चुके हैं मॉडल', आंगनवाड़ी केंद्रों की बदलती तस्वीर पर CM योगी का बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नोएडा नमो भारत रूट से नजदीक...हरिपुर में आ रही प्लॉट योजना, जानें लोकेशन, कीमत और निवेश की पूरी जानकारी

दिल्ली-NCR में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए हापुड़ की हरिपुर आवासीय प्लॉट योजना चर्चा में है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) इस योजना को दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे विकसित करने की तैयारी कर रहा है।

Uttrakhand News: हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने संतों से की मुलाकात

Uttrakhand News:हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और शासन-प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी और गति बढ़ा दी है।कुंभ 2027 के लिए अब तक लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है और करीब 140 घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है । ऐसे में सूबे के मुख्या पुष्कर सिंह धामी भी समय समय कर हरिद्वार में बैठकें कर रहे हैं

BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने जताया दुख

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी खुद कलराज मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। पत्नी के निधन से कलराज मिश्रा और उनके परिवार में शोक की लहर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast