Search KhabarFast

Press ESC to close

आयरिश शख्स ने Grok से पूछा- कोलकाता में रहने पर कितने साल में मिलेगी भारतीय नागरिकता? एलन मस्क का आया में जवाब

आयरिश शख्स ने Grok से पूछा- कोलकाता में रहने पर कितने साल में मिलेगी भारतीय नागरिकता? एलन मस्क का आया में जवाब

Elon Musk Grok Chatbot: भारत घूमने आए एक आयरिश शख्स ने कोलकाता में रहने और आगे चलकर भारतीय नागरिकता लेने को लेकर AI चैटबॉट Grok से सवाल पूछा। उसने भारत में शिफ्ट होने, नागरिकता हासिल करने, सरकारी मदद और देश में प्रॉपर्टी खरीदने जैसे कई सवालों के जवाब मांगे। Grok ने उसे भारतीय नागरिकता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। बताया गया कि आयरलैंड का यह व्यक्ति अपने पार्टनर और दो बच्चों के साथ कोलकाता पहुंचा था। भारत में रहने के विचार के बाद उसके मन में सबसे बड़ा सवाल नागरिकता को लेकर था। उसने किसी सरकारी कार्यालय से जानकारी लेने के बजाय एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok से ही जवाब मांग लिया।

Grok के मुताबिक, किसी विदेशी नागरिक के लिए भारतीय नागरिकता हासिल करने का एक रास्ता नैचुरलाइजेशन यानी देशीयकरण है। इसके लिए आम तौर पर लंबी अवधि तक भारत में कानूनी रूप से रहना जरूरी होता है। चैटबॉट ने बताया कि संबंधित नियमों के तहत आवेदन से पहले 14 वर्षों में कम से कम 11 साल भारत में निवास और आवेदन से ठीक पहले लगातार 12 महीने भारत में रहने जैसी शर्तें लागू होती हैं।

दोहरी नागरिकता को लेकर भी दी जानकारी

Grok ने यह भी बताया कि भारत दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता। ऐसे में अगर कोई आयरिश नागरिक भविष्य में भारतीय नागरिकता हासिल करता है तो उसे अपनी आयरिश नागरिकता छोड़नी पड़ सकती है। चैटबॉट ने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकता मिलना अपने आप तय नहीं होता, क्योंकि अंतिम फैसला संबंधित प्राधिकरण के विवेक पर निर्भर करता है।

एलन मस्क के दो शब्दों ने खींचा ध्यान

इस पूरी बातचीत को X पर यूजर पीटर सेंट ओंगे ने शेयर किया और इसे मजेदार बताया। इसके बाद एलन मस्क भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में लिखा- “India is realistic.” यानी “भारत वास्तविकता को समझता है।” मस्क के इस छोटे से जवाब के बाद पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने भारत की व्यावहारिक सोच की तारीफ की, जबकि कुछ ने पूरे मामले को मजेदार अंदाज में लिया। इस तरह एक विदेशी नागरिक का साधारण सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Also read: BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और भारत की शान में पढ़े जा रहे कसीदे, जानें चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मैरी मिलबेन का दावा...कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से मिल रही फंडिंग, PM मोदी के विरोधियों पर लगाए आरोप

हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिका में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पैसा भेज रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ का कहर! 35 मकान बहे, कई पुल तबाह, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Flood In Nepal:नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ के पानी ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 35 मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जबकि कई पुल बहने से आवागमन भी प्रभावित

पाकिस्तान में इमरजेंसी से इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा सरकार निलंबित; CM समेत नेताओं की गिरफ्तारी का दावा

Imran Khan Party Government Termineted:पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरजेंसी लागू कर दी है। इस फैसले के साथ ही प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब PTI इमरान खान की रिहाई की मांग

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast