MCDONALD के बर्गर में निकली ऐसी चीज, जिसके बाद कंपनी ने कस्टमर को देने पड़े 5 करोड़ रुपये!

MCDONALD के बर्गर में निकली ऐसी चीज, जिसके बाद कंपनी ने कस्टमर को देने पड़े 5 करोड़ रुपये!

McDonald's...इस कंपनी के बर्गर खाने हर किसी को पसंद है। बच्चा हो या बड़ा इसके बर्गर का हर की दीवाना है, लेकिन एक मामले ने इसके बर्गर  को खआने से पहले सोचने और अच्छे से जांच करने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक ग्राहक के बर्गर में कुछ ऐसा मिला जिसके बाद कंपनी ने उसे 5 करोड़ का भुगतान करना पड़ा। अब उस बर्गर में क्या मिला? चलिए आपको बताते है।  

दरअसल ब्रिटेन के लंदन में मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में एक कस्टमर बर्गर खरीदने गया, जहां उसे एक चूहे की पॉटी वाला बर्गर परोसा गया। शख्स ने जैसे ही माउस की पॉटी देखी तो उसने इसकी शिकायत की और अब मैकडॉनल्ड्स को उसे 5 मिलियन यूरो यानी 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ेगा। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ इंस्पेक्टर को बाद में पता चला कि मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में चूहों की भरमार थी और उन्होंने हेल्थ रिक्स की वजह से इसे बंद करने का ऑर्डर जारी किया।

इससे पहले भी ऐसी ही एक घटना 2021 में ईस्ट लंदन के लेटनस्टोन में घटी थी। यहां के मैकडॉनल्ड्स ड्राइव-थ्रू से एक ग्राहक द्वारा चीज बर्गर खरीदने के बाद रेस्टोरेंट के फूड हाइजीन वायलेशन का पता चला। रिपोर्ट में कहा गया कि जब महिला ने अपने बर्गर का खाया, तो खाने के रैपर के अंदर चूहे के अवशेष देखकर वह दंग रह गई थी। जिसके बाद कंपनी ने महिला को 5 करोड़ देने पड़े थे।

Leave a comment