मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचीं रश्मिका मंदाना, ऐक्ट्रेस ने Insta पर शेयर किया अनुभव

मौत के मुंह में  जाने से बाल-बाल बचीं रश्मिका मंदाना, ऐक्ट्रेस ने Insta पर शेयर किया अनुभव

Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदान का बॉलीवुड में जबरदस्त डब्यू रहा। बलॉकबस्टर फिल्म एनिमल से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। रश्मिका मंदाना आए दिन चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना जिस फ्लाइट में सफर कर रहीं थी उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। अब एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर की है। जिसके जरिए उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बताया।

इंस्टग्राम पर किया शेयर

शनिवार कोएक्ट्रेस श्रद्धा दास क साथ रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,'सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए।' फोटो में रश्मिका और श्रद्धा के चेहरे पर सेफ लैंडिंग के बादमुस्कान नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने पैरों की भी फोटो शेयर की है। फोटो में रश्मिका ने पैरों को फ्लाइट की सीट से सटाया हुआ है।

फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

खबर के अनुसार, एयर विस्तारा की उड़ान में तकनीकी दिक्कत आने के बाद रश्मिका समेत पैसेंजर्स को डरावने एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा था। एयर विस्तारा फ्लाइट हैदराबाद से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण 30 मिनट बाद ही फिर से मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बता दें, पैसेंजर्स को इस घटने के बाद किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।

इस शो में नजर आएंगी रश्मिका

नेहा धूपियाके चैट शो नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही नजत आने वाली हैं। रश्मिका मंदाना को हाल ही में मुंबई में नेहा के साथ शो की रिकॉर्डिंग में देखा गया था। साउथ के साथ-साथ एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा में भी काफी पसंद किया जाता है। फिल्म एनिमल में गीतांजलि का किरदार निभाकर फैंस के दिलों को जीत लिया था।

 

Leave a comment