
नई दिल्ली: देश इस समय कोरोना जैसी महामारी से दो चार हो रहा है. कोरोना वायरस के चलते देश में पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर हमला हो रहा है. जिसको लेकर पूरे में इसका विरोध किया जा रहा है. वहीं, इस विवाद में मशहूर अभिनेत्री कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने अपने टिवटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें हमले की निंदा की गई थी और विशेष वर्ग को लेकर विवादित बयान लिखा था. जिसके बाद उसके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, अकाउंट सस्पेंड होने के बाद चौथे नंबर पर ट्रेंड करने लगा है. जिस पर 6 हजार से ज्यादा ट्वीट आ गए.
वहीं, फिल्म निर्माता रीमा कागती ने रंगोली का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने रंगोली पर एक्शन की मांग की है. रीमा ने लिखा- मुंबई पुलिस क्या आप इस मामले की जांच करेंगे और एक्शन लेंगे? क्या यह फेक न्यूज और घृणा फैलाना नहीं है? क्या ये कुछ खास लोगों के खिलाफ हिंसा नहीं है? एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी ट्विटर पर लिखा- मैंने रंगोली को ब्लॉक कर दिया है. उसके बारे में ट्विटर पर रिपोर्ट की है. मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सीएमओ आप ध्यान दें कि इस तरह से घृणा फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है.
बता दें कि रंगोली ने पाकिस्तान की अभिनेत्री को लेकर भी ट्विट किया था. जिसके बाद उनका चर्चा में आया. बताते चले कि रंगोली के ट्विट में भारत-पाकिस्तान के बीच को लेकर ट्विट किया गया था. ट्विट होने के बाद से रंगोली के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया. अब रंगोली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है. इस पूरे मामले पर रंगोली चंदेल ने कहा कि यह हमारे खिलाफ पक्षपाती कदम उठाया जा रहा है. लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है. संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी दी है.
Leave a comment