6.10 मीटर की लंबाई...8 क्विंटल वजन...ये है दुनिया का सबसे बड़ा चाकू

6.10 मीटर की लंबाई...8 क्विंटल वजन...ये है दुनिया का सबसे बड़ा चाकू

जानी ये रामपुरी है, लगा तो खून निकल आता है। उस जमाने का ये डायलाग तो आपने सुना ही होगा। रामपुरी चाकू भी देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चाकू के बारे में बताने वाले है,जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। जहां एक तरफ रामपुर से नैनीताल जाते वक्त आपको ऐसा चाकू देखने को मिलेगा,जिसकी लंबाई आम चाकू से बेहद बड़ी होती है।

रामपुर विकास प्राधिकरण ने बनाकर किया तैयार

बता दें कि चाकू के लिए मशहूर रामपुर में पहली बार एक चौराहे पर चाकू बनाया गया है। अब जौहर चौक के नाम से मशहूर इस चौक पर चाकू लगने के बाद अब इसका नाम भी बदलकर चाकू चौक करने की तैयारी हो रही थी। इसके अलावा इस बात का दावा किया जाता है कि यहां स्थापित किया गया ये चाकू सबसे दुनिया का सबसे बड़ा चाकू है। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराने की कोशिशें जारी है।

वही 52.52 लाख रूपये की लागत से तैयार इस चौराहे पर 6.10 मीटर लंबा चाकू भी लगाया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा चाकू होने का दावा किया जा रहा है। वहीं इस शहर को चाकू से जाना जाता था। नवाबी दौर से ही रामपुर में चाकू बाजार लगाया जाता है। कई फिल्मों में यहां के चाकू पर फिल्मांकन हुई है। जिस तरह पिस्टल और बंदूक के लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ती है, उसी तरह बड़ा चाकू रखने के लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। 

Leave a comment